भोपाल2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
जन आभार यात्रा में सीएम।
शहडोल के सुपर फूड रागी और बाकी मोटे अनाज की अब ब्रांडिंग की जाएगी। रानी दुर्गावती अन्न प्रोत्साहन योजना को आगे बढ़ाएंगे। इस स्कीम में मिलने वाली 10 रुपए प्रतिकिलो प्रोत्साहन राशि से बैगा, भारिया और सहरिया जैसी विशेष पिछड़ी जनजातियां भी लाभ लेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को शहडोल में यह बात कही। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों के खाते में आहार अनुदान की 29.11 करोड़ रुपए की राशि डाली।
साथ ही 16 कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। डॉ. यादव ने