सुलझ गई क्रिकेट की सबसे अनसुलझी पहेली, 4 साल बाद पता चला ऋषभ पंत के कंधे पर था किसका हाथ


नई दिल्ली: भारत में क्रिकेटर आज किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। क्रिकेटर्स भी इस बात को अच्छी तरह से समझते हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर वह खुद से जुड़ी चीजों को अक्सर शेयर करते रहते हैं। इस दौरान कभी-कभी कुछ चीजें ऐसी होती है जो वायरल हो जाती है। ऐसी ही एक तस्वीर ऋषभ पंत की है जो सोशल मीडिया अक्सर चर्चा में आती रहती है।

इस तस्वीर से जुड़ा एक सवाल सालों तक करोड़ों के फैंस के मन में उथल-पुथल मचा कर रखा था। पंत की यह तस्वीर एक अनसुलझी हुई पहेली की तरह बन गई थी, लेकिन अब वह सुलझ चुकी है और उसे सुलझाया है क्रिकेटर मयंक अग्रवाल ने।

दअसल इस तस्वीर में सिर्फ ऋषभ पंत ही नहीं हैं, उनके साथ महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और मयंक अग्रवाल भी है। हालांकि चर्चा सिर्फ पंत को लेकर हुई है। दरअसल इस तस्वीर में सभी ने एक दूसरे के कंधे पर हाथ रखा हुआ है। पंत के कंधे पर भी हाथ नजर आ रहा लेकिन पहली नजर में यह पता नहीं चल पा रहा है कि वह किसका हाथ है।

हालांकि मयंक अग्रवाल ने इसका अब खुलासा कर दिया है। मयंक ने ट्वीट कर लिखा, ‘सालों तक रिसर्च, बहस और अनगिनत कॉन्सपिरेसी थ्योरी के बाद, आखिरकार देश को बता दूं कि ऋषभ पंत के कंधे पर यह मेरा हाथ है।’

नेशनल क्रिकेट एकेडमी में हैं ऋषभ पंत

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस समय नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब पर हैं। पंत पिछले साल एक कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनको घुटने में चोट लगी थी, जिसके बाद कई सप्ताह उन्हें अस्पताल में गुजारना पड़ा था। उनके घुटने की सर्जरी की गई और वह अब तेजी से ऊबर रहे हैं।

फिलहाल वह नेशननल क्रिकेट एकेडमी में अपनी फिटनेस पर काम रहे हैं। उन्होंने हाल ही में नेट्स में बैटिंग की भी प्रैक्टिस की। वह अक्सर सोशल मीडिया पर भी अपनी फिटनेस से जुड़ी हुई फोटो और तस्वीरों को शेयर करते रहते हैं। ऐसे में उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक होकर मैदान पर वापसी करेंगे।

Glenn Maxwell: 6 महीने क्रिकेट से था दूर अब विश्व कप में तबाही मचाएगा यह ऑस्ट्रेलियाई, भारत के खिलाफ दिखा ट्रेलर
ICC Latest ODI Rankings: बाबर आजम की बादशाहत जल्द हो जाएगी खत्म, हाथ धोकर पीछे पड़े हैं शुभमन गिल
IND vs AUS: किसी तरह का भ्रम नहीं है… विश्व कप के लिए तय हो चुके हैं 15 खिलाड़ी, कप्तान रोहित ने भर दी हुंकार


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *