सोर्नारिन टिप्पोच ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, तोड़ा था ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का यह रिकॉर्ड


सोर्नारिन टिप्पोच ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, तोड़ा था ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का यह रिकॉर्ड



खेलकूद
1 मिनट में पढ़ें

Oct 18, 2023

01:59 pm

सोर्नारिन टिप्पोच ने लिया संन्यास (तस्वीर: एक्स/@GeorgieHeath27)

थाईलैंड महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान सोर्नारिन टिप्पोच ने बुधवार (18 अक्टूबर) को बैंकॉक में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी।

उनका क्रिकेट करियर लगभग 16 साल लंबा रहा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 2020 के मेगा-इवेंट में थाईलैंड को पहली बार टी-20 विश्व कप में पहुंचाया था।

उन्होंने 3 जून, 2018 को पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय करियर (टी-20) का आगाज किया था।

इसके अलावा उन्होंने 20 नवंबर, 2022 को वनडे डेब्यू किया था।

ऑस्ट्रेलिया का यह रिकॉर्ड तोड़ा था

टिप्पोच ने कहा, “आज मैं आधिकारिक तौर पर एक क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में अपने संन्यास की घोषणा कर रही हूं। मैं थाईलैंड के रंगों को गर्व और जुनून के साथ पहनने में सक्षम होने के लिए बेहद सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।”

टिप्पोच की कप्तानी में थाईलैंड की महिला टीम ने (जुलाई 2018 से अगस्त 2019 तक) ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के लगातार 17 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने के रिकॉर्ड तो तोड़ दिया था।

39 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में थाईलैंड की कप्तानी की

टिप्पोच ने पहली बार 2008 में थाईलैंड का प्रतिनिधित्व किया था, तब राष्ट्रीय महिला टीम को अंतरराष्ट्रीय दर्जा नहीं था। 37 वर्षीय ऑलराउंडर ने अपने करियर में 75 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले।

इस दौरान 47 पारियों में उन्होंने 10.75 की औसत और 65.27 की स्ट्राइक रेट से 344 रन बनाए। साथ ही 62 पारियों में उन्होंने 13.62 की औसत और 4.03 की इकॉनमी से 51 विकेट चटकाए।

उन्होंने 39 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में थाईलैंड की कप्तानी भी की।

वनडे में टिप्पोच का प्रदर्शन 

टिप्पोच ने अपने करियर में 9 वनडे भी खेले। इस दौरान 9 पारियों में उन्होंने 9.88 की औसत और 43.20 की स्ट्राइक रेट से 89 रन बनाए। साथ ही 7 पारियों में 20 की औसत 2.88 की इकॉनमी से 5 विकेट अपने नाम किए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *