4000 Episodes Of TMKOC: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से जुड़ी बड़ी उपलब्धि, शो ने पूरे किए 4000 एपिसोड


Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: Asit Kumarr Modi Popular Tv Show Completes 4000 Episodes

तारक मेहता का उल्टा चश्मा
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार


चर्चित टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से एक और उपलब्धि जुड़ गई है। इस शो ने अपने 400 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। शो की ये उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि दर्शकों के बीच अभी तक इस शो का क्रेज किस कदर बरकरार है। यह शो वर्ष 2008 से प्रसारित होना शुरू हुआ और तब से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो के प्रति दर्शकों के प्यार में भी कोई कमी नहीं आई है।

शो के खाते में आई नई सफलता

यह शो अपनी शुरुआत से ही दर्शकों के बीच जबर्दस्त लोकप्रिय रहा है। इसमें देश की सांस्कृतिक विविधता और परंपराओं से भी दर्शकों को रूबरू कराया जाता है। कोई भी पर्व-त्योहार हो, उसके रंग इस शो में भी देखने को मिलते हैं। इस शो की गोकुलधाम सोसाइटी से दर्शक भी बहुत अपनेपन से जुड़े हुए हैं। यही वजह है कि शो ने सफलता का नया आयाम छुआ है। 4000 एपिसोड पूरे होना, सिर्फ शो के लिए ही मील का पत्थर नहीं है, बल्कि यह दर्शकों के भरोसे का भी प्रमाण है।

Bastar The Naxal Story: ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ का टीजर जारी, रोंगटे खड़े कर देने वाला है अदा का मोनोलॉग

हर पीढ़ी के दर्शकों के बीच लोकप्रिय

इस शो की सबसे बड़ी खासियत इसमें अलग-अलग संस्कृति को दिखाना है। एक सुंदर समाज कैसा हो, यह शो उसका एक उदाहरण बन चुका है। बुजुर्ग, युवा, बच्चे, महिलाओं…यह शो हर दर्शक वर्ग का पसंदीदा बना हुआ है। यह शो परिवार केंद्रित है। सोशल मीडिया के इस दौर में इस किस्म का शो दर्शकों के बीच परिवार नाम की संस्था के महत्व को बताने में अहम भूमिका अदा कर रहा है। 

Poacher: रिची मेहता की सीरीज ‘पोचर’ से जुड़ीं आलिया भट्ट, निभाएंगी एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी

असित मोदी ने जताया आभार

अपनी सकारात्मक स्टोटेलिंग के जरिए ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। मनोरंजन से अलग ये शो हास्य के साथ मजबूत सामाजिक संदेश भी समय-समय पर दिए जाते रहे हैं। इस शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने शो की सफलता पर कहा, ‘4,000-एपिसोड पूरे करना एक बेहद शानदार अनुभव है।  शो की यह सफलता एक सामूहिक उपलब्धि है। हमारी टीम दर्शकों की आभारी है’।

विज्ञापन

The Iron Claw Review: फाइव स्टार माहौल, टू स्टार फिल्म, पीवीआर आइनॉक्स की हॉलीवुड चक्की की नई फिल्म


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *