28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मलयाली सिनेमा के मशहूर एक्टर विनोद थॉमस का निधन हो गया है। शनिवार को उनकी डेडबॉडी केरल के पंपडी में एक होटल में खड़ी कार में मिली। थॉमस के निधन के बाद से उनके फैंस सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त कर रहे हैं।

माना जा रहा है कि थॉमस का निधन कार के अंदर ही दम घुटने की वजह से हुआ है।
पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर बाहर निकाला
उनके निधन की जानकारी देते हुए लोकल पुलिस ने बताया कि होटल मैनेजमेंट ने उन्हें कॉल करके बताया कि उसके परिसर में खड़ी कार में एक शख्स बेहोश पड़ा है।
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने विनोद को कार के अंदर पाया। जब आवाज देने के बाद भी उन्होंने कार के गेट नहीं खोले तो पुलिस ने शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला।

विनोद ने कुछ दिनों पहले गाना गाते हुए एक वीडियो शेयर किया था जो अब वायरल है।
अब तक सामने नहीं आई मौत की वजह
इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। अब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
अब तक विनोद की मौत के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत का कारण कार में चल रहे एसी से निकली जहरीली गैस हो सकती है।

फिल्म ‘अय्यप्पनम कोशियुम’ के एक सीन में एक्टर बीजू मेनन के साथ विनोद थॉमस।
‘अय्यप्पनम कोशियुम’ में निभाया था अहम किरदार
45 वर्षीय विनोद थॉमस ने हिट फिल्म ‘अय्यप्पनम कोशियुम’ में काम किया। इस फिल्म में बीजू मेनन और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे स्टार लीड रोल में थे। इसके अलावा विनोद ‘नाथोली ओरु चेरिया मीनल्ला’, ‘ओरु मुराई वन्थ पथाया’, ‘हैप्पी वेडिंग’ और ‘जून’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए थे।