
राज एक्सप्रेस। कहते हैं स्वस्थ जीवन की शुरुआत स्वस्थ भोजन से होती है। आप जो भोजन करते हैं, उसका सीधा असर आपके बाहरी और आंतरिक अंगों पर दिखाई देता है। क्योंकि भोजन ही अंगों के काम करने की क्षमता बढ़ाता है। हमारे शरीर के हर अंग को स्वस्थ रहने के लिए अलग -अलग तरह के सप्लीमेंट, पोषक तत्वों और विटामिन की जरूरत होती है। किडनी, फेफड़े, आंख, हृदय को स्वस्थ रखने के लिए हम हेल्दी फूड का सेवन करते हें, लेकिन बहुत कम लोग ऐसे हैं, जो स्वस्थ कानों के लिए बेहतर आहार के बारे में जानते हैं। अपने कानों को स्वस्थ रखने के लिए हम केवल एक तरीका अपनाते हैं, वो है इन्हें शोर और गंदगी से बचाना। कानों का इनसे बचाव करना भी जरूरी है, लेकिन इनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपने डेली डाइट में कुछ खाद्य पदार्थों को प्रायोरिटी के साथ शामिल करने की जरूरत है। यहां बताए गए 5 फूड्स के सेवन से कान को स्वस्थ रखने में बहुत मदद मिलेगी।