आज ऐसा कोई शख्स नहीं होगा जिसे BTS के बारे में पता नहीं होगा। BTS की अपने बॉन्ड, म्यूजिक, फैशन सेंस, कल्चर को लेकर वाहवाही हर जगह होती है। हर कोई बीटीएस को देखकर कुछ न कुछ सीखा रहा है और उन्हें फॉलो कर रहा है। बता दें कि बीटीएस के हर कॉन्टेंट पर उनके फैंस की नजर रहती है।
यह 7 सबसे हैंडसम और टैलेंटेड लड़कों का ग्रुप है, जिसमें किम नामजून (आरएम), किम सियोकजिन, मिन यूंगी (शुगा), जंग होसोक (जे-होप), किम तेयॉन्ग (वी), जियोन जंगकुक शामिल हैं। इनके इनके फैंस को आर्मी कहा जाता है और अगर आप भी आर्मी का हिस्सा हैं, तो आपको पता होगा कि इन्हें खाने का कितना शौकीन है।
यही वजह है कि हम आपके लिए कोरियन रेसिपीज लेकर आते रहते हैं। आज भी हम आपको Kim Taehyung की फेवरेट डिशेज के बारे में बता रहे हैं, क्योंकि 30 दिसंबर को Kim Taehyung का बर्थडे है। तो इसी मौके पर उन्हें खाने में क्या पसंद है, चलिए इस आर्टिकल में जानें।
जापचे (Japchae)
वी को जापचे बहुत पसंद है, क्योंकि वैरायटी शो ‘जिन्नी किचन’, ‘बीटीएस इन द सूप’ और ‘रन बीटीएस’ में कई बार जापचे खाते देखा गया है। बता दें कि यह स्टर फ्राई किए हुए ग्लास नूडल्स हैं, जिन्हें स्वीट पोटैटो के स्टार्च से बनाया जाता है। इन्हें मिक्स वेजिटेबल, मीट, मशरूम, तिल के तेल और सोया सॉस में पकाकर सर्व किया जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- कोरियन खाना पसंद करती हैं तो नोएडा की इन जगहों को करें एक्सप्लोर
एक समय में इसे रॉयल डिश कहा जाता था, लेकिन आज यह एक पॉपुलर और ट्रेडिशनल डिश है, जिसे खास मौकों पर सर्व किया जाता है। यह एक लोकप्रिय पॉलट डिश भी है। इसे बिल्कुल वैसे बनाया जाता है, जैसे बिबिंबाप की तैयारी होती है।
रामेन नूडल्स (Ramen Noodles)
यह कोरिया का कंफर्ट फूड है और इस नूडल के पैकेट के अंदर ही पाउडर सूप, टॉपिंग्स और तिल का तेल होता है। इसके वेज और नॉन-वेज दोनों ऑप्शन आते हैं। कुछ रिपोर्ट्स की मानें, तो इन नूडल्स को बनाने का श्रेय एक कोरियन बिजनेसमैन को जाता है।
इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि V को भी पसंद है। हालांकि, नूडल्स को कई तरह से बनाया जाता है, लेकिन वी को ब्लैक बीन नूडल्स खाते हुए देखा जा चुका है। आप भी इसे ट्राई कर सकते हैं, लेकिन पहले सही रेसिपी को जान लें।
गल्बी (Galbi)
गल्बी यानी कल्बी जो कोरिया की फेमस डिशेज में से एक है। यह डिश बीफ की होती है, जिसे ग्रिल किया जाता है। अगर आपने कोरियन ड्रामा देखा है, तो गल्बी डिश जरूर देखी होगी। आपको ऐसे बहुत सारे ड्रामा मिलेंगे जिनमें गल्बी का जिक्र हुआ होगा।
यह ऐसी डिश है जिसे ताजा भी बनाया जाता है। इसमें आपको अंडा, नूडल और सब्जी के साथ मीट भी मिलेगा। यह खाने में टेस्टी भी है और हेल्दी भी तो आप एक बार इस डिश को जरूर चखें।
गयेरन मारी
गयेरन मारी भी वी को खाते देखा गया है। बता दें कि यह कोरिया के रोल आमलेट है जिसे अंडे, हैम, हरे प्याज, गाजर और अन्य सब्जियों के साथ बनाया जाता है। मगर इसे भारत की तरह रोटी जैसा नहीं बनाया जाता है, बल्कि ऑमलेट की पतली परत की रोल करके बनाया जाता है और उसे टुकड़ों में काटा जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- कोरियन फूड के हैं शौकीन, तो दिल्ली के इन प्लेसेस को करें एक्सप्लोर
यह खाने में बहुत ही टेस्टी होता है। आपको इस डिश को एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।
आपने कौन-सी कोरियन डिश खाई है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)