कोहिनूर मैदान में बनाया जाएगा धनबाद का स्मार्ट फूड हब : एक ही छत के नीचे मिलेगा उच्चतम गुणवत्ता वाले मनपसंद लजीज व्यंजन
मिरर मीडिया : स्मार्ट शहरों के तर्ज पर अब धनबाद शहरवासी बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सिविक फैसिलिटीज के साथ जल्द अपने मनपसंद स्ट्रीट फूड का स्वाद ले सकेंगे। बीच शहर में लोग अपने परिजनों संग चौपाटी का लूफ्त उठा सकेंगे। नगर निगम जल्द ही फूड प्लाजा हब बनाने की तैयारी में है। आमतौर पर सभी का खान-पान और जलपान अलग-अलग होता है। लिहाजा नगर निगम की मंशा है कि एक ऐसे फूड हब को तैयार किया जाए। जिसमें एक ही छत के नीचे सभी की पसंद का व्यंजन उपलब्ध हों सके।
इसमें शहर के रोड किनारे भी अब उच्चतम गुणवता वाले फूड उपलब्ध कराया जाएगा। नगर निगम स्ट्रीट फूड हब के साथ ग्रीनरी और साफ-सफाई का काम करेगा। इसे एक अच्छे लोकेशन के तौर पर भी डेवलप किया जाएगा। इसमें सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा। शहर के बनने वाले फूड हब में स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया जाएगा। सबसे बड़ी बात है कि फूड हब में सभी फूड वेंडर्स को फूड सेफ्टी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वेंडर्स को सफाई के साथ फूड प्रोडक्ट को बनाना, ग्लब्स और कैप का यूज करने आदि के बारे में भी ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए निगम ने जगह का भी चयन कर लिया है। बता दें कि कोहिनूर मैदान स्थित पार्किंग के स्थान पर फूड हब बनाने का प्लान है इसमें निगम को दो फायदे होंगे एक सड़कों से अतिक्रमण हटेगा और दूसरा कोहिनूर मैदान में बने वेंडिंग जोन जहां अभी निगम को दुकानदारों को शिफ्टिंग करने में मशक्कत झेलनी पड़ रही है वह प्रक्रिया आसान हो जाएगी और स्ट्रीट फूड जोन के साथ-साथ वेंडिंग जोन से भी राजस्व की प्राप्ति होगी।
यहां बता दें कि करीब 1 करोड रुपए की लागत से स्टेट फूड हब बनाया जा रहा है जिसमें एक ही छत के नीचे लजीज व्यंजन लोगों को मिलेंगे साफ-सफाई से लेकर खाने के हेतु टोकन सहित अन्य आवश्यक जिम्मेदारी एजेंसी को दी जाएगी और महानगर के तर्ज पर लोग इसमें लजीज व्यंजन का लुत्फ उठा सकते हैं। बहुत जल्द इसके लिए टेंडर निकाले जाएंगे और मार्च तक यह स्ट्रीट हब बनकर तैयार हो जाएगा।