नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल-2023 का आयोजन दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में हुआ। इसमें उत्तराखंड के पहले पिंक वेंडिंग जोन की महिलाओं ने पहाड़ी पकवान का स्वाद लोगों को चखाया। लोगों पहाड़ी व्यंजनों की खूब प्रशंसा की। इसमें कई कारोबारियों ने व्यंजन और इसमें प्रयोग किए गए तमाम पहाड़ी उत्पाद के बारे में जानकारी भी ली। इस फूड फेस्टिवल में 500 व्यंजनों को प्रस्तुत किया गया था।