झरोखा /पंकज पटेरिया : राजधानी भीगी राम रंग में, छाया अदभुत उल्लास
झरोखा /पंकज पटेरिया : जैसे जैसे श्री अयोधा धाम में नव्य भव्य दिव्य मंदिर राम लला जी के बिराजने की तारीख निकट आरही है, सूबे की राज धानी भोपाल में अदभुत उल्लास छा रहा है।राम भक्ति राम प्रेम ,राम रंग रस में डूबी है राज धानी भोपाल और इसकी उपनगरी बस्तियां। यद्धपि पूरे सूबे के गांव कस्बों शहरो मे राम भक्ति का प्रेम सागर उमड़ रहा है।
जन्हा राजधानी मे ऊर्जा वान मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ,मंत्री मंडल सदस्य धर्म स्थलों मंदिरों आदि में साफ सफाई कर रहे है।विभिन्न सांस्कृतिक संस्थाओं पत्र पत्रिकाएं श्री राम जी को समर्पित रुचि पूर्ण ज्ञानवर्धक कार्यक्रम कर रहे है।घर घर रामभक्त अयोध्या आने के लिए पीले चा व ल देकर अयोध्या का न्योता दिया ।ग्लोबल पार्क सिटी , स्प्रिंग वैली नए भोपाल की आधुनिक कॉलोनी भोपाल में भी शाम भक्तों की टोली घर-घर पीले चावल देकर अयोध्या जी का निमंत्रण दे रहे हैं।
इस दिशा में प्रदेश के प्रमुख पत्र नव दुनिया ने श्री राम महोत्सव का प्रतिष्ठा पूर्ण आयोजन समन्वय भवन मे किया । श्री गणेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया। मुख्यमंत्री के प्रभावपूर्ण उद्बोधन के बाद एक के बाद एक चरणों में विविध सांस्कृतिक और वैचारिक बौद्धिक परिचर्चा भी संपन्न हुई। इसमें सबसे मोहक प्रस्तुति थी,शारदा संस्कृत विद्यालय की छात्राओं द्वारा कोई 20 मिनट में संपूर्ण रामलीला की संस्कृत भाषा में सुमधुर संवाद में प्रभावी प्रस्तुति। इसमें उपस्थित होने का सौभाग्य इस लेखक को भी मिला।अनूठे कार्यक्रम का श्रेय विद्यालय की प्राचार्य छात्र छात्राएं, नवदुनिया की पत्रकार अंजली राय के विशेष योगदान को भी है। नव दुनिया के राज्य संपादक श्री सद गुरु शरण अवस्थी स्थानीय संपादक संजय मिश्र इनपुट हेड वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण मालवीय एवं अन्य साथियों आदि को भी है ,इस आयोजन को यादगार बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। परिसंवाद में भागीदारी कर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ देवेंद्र दीपक, डा आनंद तिवारी आनंद। डा साधना सलवटे ने अत्यंत महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए। वही सेवानिवृत प्रमुख साहित्यकार मनोज श्रीवास्तव ने बड़ी प्रभावपूर्ण शैली में मानस और बाबा तुलसीदास पर उद्बोधन दिया। श्री राम महोत्सव के आयो जन में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध साहित्य कार पत्रकार गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
पंकज पटेरिया
पत्रकार,कवि
एवं ज्योतिष सलाहकार।