![](https://www.jagranimages.com/images/newimg/20012024/20_01_2024-iron_rich_food_23633401.jpg)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Iron Rich Food: आयरन हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन बनाता है और हीमोग्लोबिन लंग्स से ऑक्सीजन पूरे शरीर तक पहुंचाता है। यही वजह है कि आयरन मानव शरीर में बेहद ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके बिना जीवन संभव नहीं है। इसलिए बचपन से ही सभी पोषक तत्वों के साथ आयरन को भरपूर मात्रा खाने में शामिल करना चाहिए। आयरन हमारी डाइट का एक अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। अगर आप भी अपने शरीर में आयरन की पूर्ति करना चाहते हैं, तो कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में, जिसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। आइए जानते हैं 5 ऐसे फूड्स के बारे में जिसके सेवन से आपका आयरन लेवल हमेशा संतुलित रहेगा
यह भी पढ़ें- क्या है हाइपोथायरायडिज्म? जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके
चुकंदर
बीटरूट यानी चुकंदर में आयरन के साथ पोटेशियम, फॉलिक एसिड और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। यह हीमोग्लोबिन बढ़ाता है, ब्लड प्रेशर संतुलित रखता है और पाचन क्षमता बढ़ाता है। इसकी कई प्रकार के व्यंजन बनाए जा सकते हैं- जैसे चुकंदर के कटलेट, सलाद, पुलाव, टिक्की, पूरी, हलवा, रसम, पराठा, जूस, सूप, सब्जी, रायता आदि।
भीगे हुए मुनक्का
भीगे हुए मुनक्का पाचन शक्ति दुरुस्त करते हैं और यह आयरन के बेहतरीन स्रोत होते हैं। इसका पानी एक तरह का डिटॉक्स वॉटर होता है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है, कॉलेस्ट्रॉल लेवल ठीक रहता है और शुगर लेवल भी संतुलित रहता है। यह हड्डियों को भी मजबूत करता है। 8 से 10 मुनक्का या किशमिश को रात में पानी में भिगो दें और सुबह इसका सेवन करें।
सफेद तिल
सफेद तिल में पर्याप्त मात्रा में फैट, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी पाई जाती है, जिससे एनर्जी मिलती है और भूख कम लगती है। इन सबके साथ सफेद तिल में कैल्शियम, आयरन और फॉस्फोरस भी पाया जाता है, जो दांतों और हड्डियों के लिए बहुत ही फायदेमंद है और साथ ही यह कमजोरी को भी दूर करता है।
सहजन की पत्ती
आयरन से भरपूर सहजन की पत्तियां वजन कम करने में सहायक होती हैं और साथ ही यह शुगर लेवल और कॉलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखता है। सहजन की पत्तियों का सेवन कच्चा, जूस या पाउडर के रूप में कर सकते हैं। इसे पानी में उबाल कर शहद और नींबू के साथ भी ले सकते हैं। इसे सब्जी की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
बाजरा
ग्लूटन फ्री बाजरा में मौजूद आयरन खून की कमी को पूरा करता है और एनीमिया दूर करता है। यह गैस और पेट दर्द में आराम देता है और पाचन तंत्र मजबूत करता है। इसमें सोडियम, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट भी पाया जाता है। बाजरा की रोटी, खिचड़ी, खाखरा, निमकी, उत्तपम आदि कई प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं।
यह भी पढ़ें- बॉडी बनाने के जोश में सेहत से समझौता तो नहीं कर रहे आप?
Picture Courtesy: Freepik