ये 8 चीजें लगती हैं हेल्दी, लेकिन है नहीं


हम ज्यादातर तली-भूनी और जंक फूड को ही सेहत के लिए अनहेल्दी समझते हैं। ऐसे में कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें हम हेल्दी समझकर खाते हैं पर वो सेहत के लिए अनहेल्दी होती हैं। आइए जानें इन चीजों के बारे में –


onlymyhealth

फ्लेवर्ड दही

फ्लेवर्ड दही

दही को प्रोबायोटिक्स, कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है, लेकिन फ्लेवर्ड दही में ज्यादा मात्रा में चीनी डाली जाती है। जो दही से मिलने वाले स्वास्थ्य के फायदों को कम कर देती है।


onlymyhealth

वेजिटेबल ऑयल

वेजिटेबल ऑयल

मक्का, सोयाबीन और कैनोला के तेल, ये सभी बहुत से प्रोसेस के बाद पैक किए जाते हैं। इसके बाद इससे मिलने वाले पोषक तत्व और एंटी-ऑक्सीडेंट कम हो जाते हैं। जिससे ये हेल्दी नहीं रहते।


onlymyhealth

डाइट सोडा

डाइट सोडा

डाइट सोडा में आर्टिफिशियल शुगर होता है, जो सेहत के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं माना जाता है। इसके नियमित सेवन से वजन बढ़ने का और ब्लड शुगर का खतरा बढ़ जाता है।


onlymyhealth

प्रोटीन बार्स

प्रोटीन बार्स

बाजार में मिलने वाली प्रोटीन बार्स में प्रिजर्वेटिव और आर्टिफिशियल स्वीटनर डाले जाते हैं। इसमें बहुत कैलोरी होती है, जो वजन बढ़ा सकती है।


onlymyhealth

ग्रेनोला

ग्रेनोला

ग्रेनोला को एक अच्छे नाश्ते के तौर पर जाना जाता है, लेकिन इसमें चीनी और कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और इसमें अनहेल्दी फैट भी होता है। इससे मोटापा और फैटी लीवर जैसी परेशानी हो सकती हैं।


onlymyhealth

पैक्ड स्मूदी

पैक्ड स्मूदी

बाजार में मिलने वाली पैक्ड स्मूदी में ज्यादा चीनी, कैलोरी और आर्टिफिशियल फ्लेवर मिलाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है। ऐसे में आप फलों और सब्जियों से घर पर स्मूदी बना सकते हैं।


onlymyhealth

ग्लूटन-फ्री पैक्ड फूड

ग्लूटन-फ्री पैक्ड फूड

ग्लूटन से संबंधित परेशानी वाले लोगों के लिए ग्लूटन-फ्री खाना बहुत जरूरी है, लेकिन कुछ ग्लूटन-फ्री पैक्ड फूड को बहुत ज्यादा प्रोसेस किया जाता है। इसमें अधिक चीनी, अनहेल्दी फैट होते हैं।


onlymyhealth

लेख में बताई गई चीजें हेल्दी समझी जाती हैं, लेकिन हैं अनहेल्दी। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com


onlymyhealth


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *