स्वास्थ्य व मनोरंजन ही नहीं, ज्ञान का खजाना भी है सिटी पार्क


कोटाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

वैज्ञानिक संरचनाओं का आकर्षण

विद्यार्थियों की सुरक्षा और शिक्षा को ध्यान में रखते हुए यहां 44 प्रभावी कैमरे और वाई फाई जोन बनाए गए हैं । साथ ही अच्छे स्वास्थ्य की सौगात के लिए ओपन जिम का भी निर्माण किया है। उल्टा पिरामिड, हवा के दबाव को प्रदर्शित करते काइनेटिक रोटरी, वर्चुअल फिश एक्वेरियम आदि विशेष वैज्ञानिक संरचनाएं भी आकर्षण तथा शिक्षा का केंद्र है।

पृथ्वी बचाने का संदेश : अंधेरे में चमकता म्यूजिकल फाउंटेन और ग्लास हाउस अपने आप में अद्भुत है। इसके अतिरिक्त ‘सेव अर्थ’ का संदेश देते हुए हाथ में घूमता ग्लोब थामे स्टैचू, ट्रीमैन स्टैचू बनाए गए हैं। झील किनारे बने डक पाइंट में 10 से 15 बतख छोड़ी गई हैं।

कोटा | शहर को रिवर फ्रंट के अतिरिक्त दूसरी बड़ी सौगात िमली है वह है 71 एकड़ में फैला 120 करोड़ की लागत से बना सिटी पार्क। सिटी पार्क के मुख्य प्रवेश द्वार के बाद अंदर दो अन्य प्रवेश द्वार हैं। पार्किंग में ही नॉलेज इज फ्रीडम नामक मूर्ति है जो काले मेटल से पुस्तकों के साथ बनी है। प्रत्येक व्यक्ति 100 रुपए शुल्क जबकि विद्यार्थी 50 रुपए शुल्क के साथ प्रवेश करते हैं। इको फ्रेंडली गोल्फ कार्ट 100 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क पर 2 घंटे के िलए िमलती है।

सिटी पार्क

एक जगह देखें 45000 पेड़-पौधे

प्रवेश के साथ ही विशाल सफेद मार्बल से बना फव्वारा जिस पर पत्थर के दो मोरों की प्रतिमाएं बनाई गई है, अपनी छटा बिखेरता है। संपूर्ण पार्क के चारों ओर 1200 मीटर लंबी नहर है। इसमें बोटिंग की सुविधा उपलब्ध है। सिटी पार्क के 72% एरिया में पेड़ तथा 16% एरिया में तालाब और नहरें हैं। ये 3.5 किलोमीटर क्षेत्र में बनी हुई हैं। सिटी पार्क में 30000 पौधे तथा 15000 बड़े पेड़ लगाए गए हैं। यहां एक बोटनिकल गार्डन भी है जिसमें प्रत्येक क्यारी के पौधों का वानस्पतिक नाम लिखकर उसे ज्ञानवर्धक बनाया है। विशाल आकृति के बने एवरी पक्षी गृह में 200 प्रकार के विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों को लाए जाने की संभावना है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *