![](https://static.beescdn.com/news.myworldfix.com/2024/01/20240125020315536.jpg?x-oss-process=image/auto-orient,1/quality,q_90/format,webp)
फूड एवं क्राफ्ट मेला
- राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड दोपहर 3 बजे से फूड और क्राफ्ट मेला आयोजित करेगा।
- सैर-सपाटा पर यह आयोजन होगा।
- स्थानीय व्यंजनों और ऑर्ट एंड क्राफ्ट के स्टॉल लगेंगे।
- बुंदेलखंड, बघेलखंड, महाकौशल, चंबल, निमाड़ एवं मालवा क्षेत्र के पारंपरिम व्यंजन का लुत्फ ले सकते हैं।
- साथ ही आर्ट एंड क्राफ्ट स्टॉल्स पर प्रदेश के हस्तशिल्प उत्पाद भी क्रय कर सकते हैं।
छाया चित्र प्रदर्शनी
- संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय मध्य प्रदेश द्वारा ‘राम विश्व पटल पर’ चित्र प्रदर्शनी राज्य संग्रहालय में आज सुबह 10:30 बजे शुरू होगी।
मौलाना आजाद केंद्रीय पुस्तकालय
- शासकीय मौलाना आजाद केंद्रीय पुस्तकालय भोपाल में ‘एक राम’ साहित्य प्रदर्शनी राम व रामायण पर आधारित 70 से 150 वर्ष पुरानी दुर्लभ पुस्तकों का प्रदर्शन किया जा रहा है।
- 6 दिवसीय ‘एक राम’ साहित्य प्रदर्शनी का 151 साहित्यकारों द्वारा राम व रामायण पर रचित पुस्तकों को प्रस्तुत किया जा रहा है।
- प्रदर्शनी का आज आखिरी दिन है।
भोपाल उत्सव मेला
- भोपाल उत्सव मेला न्यू मार्केट के दशहरा मैदान में चल रहा है।
- यह पूरे जनवरी माह तक चलेगा।
- दोपहर 2 बजे से रात तक चलता है।
शालका प्रदर्शनी
-
मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में जनजातीय चित्रकारों की प्रदर्शनी चल रही है।
-
भील समुदाय के चित्रकर मुकेश बारिया के चित्रों की यह प्रदर्शनी 30 जनवरी तक चलेगी।