पंचकूला2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | पंचकूला
महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए जिले में सभी ऑटो रिक्शा पर ट्रैफिक पुलिस यूनिक आईडी लगाएगी। इसके तहत एक विशेष नंबर दिया जाएगा। जिसमें ऑटो चालक और संचालक की पूर्ण जानकारी होगी। जिले में हजारों की संख्या में ऑटो सड़कों पर दिखाई देते हैं। अब उन पर पुलिस की ओर से आईडी लगाई जाएगी। जिसमें ऑटो चालक की सारी जानकारी होगी।
यह डाटा डायल 112 के साथ भी सांझा किया जाएगा। ताकि ऑटो में कोई अपराध हो तो उसकी तुरंत पुलिस को शिकायत दी जा सके। पुलिस के पास सभी ऑटो का रिकॉर्ड होगा। जिसके तहत तुरंत कार्रवाई की जा सके। महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह ने बताया महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए एक सप्ताह के भीतर पंचकूला में पंजीकृत सभी ऑटो चालक अपने पास के एरिया में पुलिस वेरिफिकेशन करवाएं। नहीं तो कार्रवाई की जाएगी।