SUMMARY
फूड और बेवरेज इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनियों की कुल संपत्ति में लगातार इजाफा हो रहा है. इस इंडस्ट्री से टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में एक भारतीय का भी नाम शामिल है.
![बिजनेस बिजनेस](https://static.beescdn.com/news.myworldfix.com/2024/01/20240125080951980.jpg?x-oss-process=image/auto-orient,1/quality,q_90/format,webp)
![बिजनेस बिजनेस](https://static.beescdn.com/news.myworldfix.com/2024/01/20240125080951980.jpg?x-oss-process=image/auto-orient,1/quality,q_90/format,webp)
अरबपति- 1 | झोंग शानशान | नेटवर्थ- 58.8 अरब डॉलर | देश- चीन | झोंग शानशान की कुल संपत्ति 59.3 अरब डॉलर है. चीन के झोंग शानशान, फूड और बेवरेज इंडस्ट्री में अपनी कुल संपत्ति के साथ सबसे अमीर व्यक्ति हैं. वह चीन की लीडिंग बोतलबंद पानी बनाने वाली कंपनी नोंगफू स्प्रिंग के मालिक और फाउंडर हैं. इसके अलावा वैक्सीन बनाने वाली कंपनी बीजिंग वंताई बायोलॉजिकल फार्मेसी में भी उनकी बड़ी हिस्सेदारी है.
![बिजनेस बिजनेस](https://static.beescdn.com/news.myworldfix.com/2024/01/20240125080954152.jpg?x-oss-process=image/auto-orient,1/quality,q_90/format,webp)
![बिजनेस बिजनेस](https://static.beescdn.com/news.myworldfix.com/2024/01/20240125080954152.jpg?x-oss-process=image/auto-orient,1/quality,q_90/format,webp)
अरबपति- 2 | जियोवन्नी फेरेरो | टवर्थ- 39.6 अरब डॉलर | देश- इटली | इस इंडस्ट्री में दूसरे नंबर पर इटली के जियोवन्नी फेरेरो का नाम आता है. उनकी कुल संपत्ति 39.6 अरब डॉलर है. फेरेरो ग्रुप के सीईओ, मशहूर चॉकलेट और कन्फेक्शनरी कंपनी का काम संभालते हैं, जिनके तहत न्यूटेला, फेरेरो रोशर और किंडर जैसे ब्रांड्स आते हैं.
![बिजनेस बिजनेस](https://static.beescdn.com/news.myworldfix.com/2024/01/20240125080957651.jpg?x-oss-process=image/auto-orient,1/quality,q_90/format,webp)
![बिजनेस बिजनेस](https://static.beescdn.com/news.myworldfix.com/2024/01/20240125080957651.jpg?x-oss-process=image/auto-orient,1/quality,q_90/format,webp)
अरबपति- 3 | मार्क माटेस्चिट्ज | नेटवर्थ- 39.6 अरब डॉलर | देश- ऑस्ट्रिया | एनर्जी ड्रिंक रेड बुल के फाउंडर मार्क माटेस्चिट्ज फूड-बेवरेज इंडस्ट्री के तीसरे सबसे अरबपति शख्स हैं. उनकी कुल संपत्ति 39.6 अरब डॉलर है. मार्क ने न सिर्फ एनर्जी ड्रिंक के बाजार में क्रांति की बल्कि रेड बुल को पूरी दुनिया में एक लाइफ स्टाइल ब्रांड के तौर पर स्थापित किया है.
![बिजनेस बिजनेस](https://static.beescdn.com/news.myworldfix.com/2024/01/20240125081000300.jpg?x-oss-process=image/auto-orient,1/quality,q_90/format,webp)
![बिजनेस बिजनेस](https://static.beescdn.com/news.myworldfix.com/2024/01/20240125081000300.jpg?x-oss-process=image/auto-orient,1/quality,q_90/format,webp)
अरबपति- 4 | जैकलिन मार्स | नेटवर्थ- 38.5 अरब डॉलर | देश- यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका | जैकलीन मार्स फूड-बेवरेज इंडस्ट्री की चौथी सबसे अमीर महिला हैं. जैकलीन मार्स इनकॉरपोरेटेड की को-ओनर भी हैं. जैकलीन, दुनिया की सबसे बड़ी कैंडी और पालतू जानवरों की देखभाल के बिकने वाले सबसे बड़े ब्रांड का मालिक हैं. मार्स फैमिली के पास मार्स, स्निकर्स और पेडिग्री जैसे बड़े ब्रांड हैं.
![बिजनेस बिजनेस](https://static.beescdn.com/news.myworldfix.com/2024/01/20240125081003788.jpg?x-oss-process=image/auto-orient,1/quality,q_90/format,webp)
![बिजनेस बिजनेस](https://static.beescdn.com/news.myworldfix.com/2024/01/20240125081003788.jpg?x-oss-process=image/auto-orient,1/quality,q_90/format,webp)
अरबपति- 5 | जॉन मार्स | नेटवर्थ- 38.5 अरब डॉलर | देश- यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका | जॉन मार्स फैमिली के एक और सदस्य हैं. जॉन अपनी बहन जैकलीन के साथ 38.4 अरब डॉलर की संपत्ति शेयर करते हैं. जॉन, मार्स परिवार में एक प्रमुख व्यक्ति और उसके को-ओनर हैं. मार्स, इनकॉर्पोरेटेड की सफलता में उनका महत्वपूर्ण योगदान है.
![बिजनेस बिजनेस](https://static.beescdn.com/news.myworldfix.com/2024/01/20240125081006102.jpg?x-oss-process=image/auto-orient,1/quality,q_90/format,webp)
![बिजनेस बिजनेस](https://static.beescdn.com/news.myworldfix.com/2024/01/20240125081006102.jpg?x-oss-process=image/auto-orient,1/quality,q_90/format,webp)
अरबपति- 6 | इमैनुएल बेस्नियर | नेटवर्थ- 25.9 अरब डॉलर | देश- फ्रांस | इमैनुएल बेस्नियर दुनिया के सबसे बड़े डेयरी प्रोडक्ट ग्रुप लैक्टालिस के मालिक हैं. उनकी लीडरशिप में, लैक्टालिस ने पूरी दुनिया में कुल 25.9 अरब डॉलर की संपत्ति बनाई है. इमैनुएल ने पूरी दुनिया में न सिर्फ कंपनी का विस्तार किया बल्कि कंपनी को एक बड़ी ताकत बनाया.
![बिजनेस बिजनेस](https://static.beescdn.com/news.myworldfix.com/2024/01/20240125081009822.jpg?x-oss-process=image/auto-orient,1/quality,q_90/format,webp)
![बिजनेस बिजनेस](https://static.beescdn.com/news.myworldfix.com/2024/01/20240125081009822.jpg?x-oss-process=image/auto-orient,1/quality,q_90/format,webp)
अरबपति- 7 | जॉर्ज पाउलो लेमन और परिवार | नेटवर्थ- 16.4 अरब डॉलर | देश- ब्राजील | फूड-बेवरेज इंडस्ट्री में जॉर्ज पाउलो लेमन छठवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं. इस इंडस्ट्री के वो एक प्रमुख खिलाड़ी हैं. ब्राजील से ताल्लुक रखने वाले जॉर्ज को दुनिया की सबसे बड़ी शराब निर्माता कंपनी Anheuser-Busch InBev में उनकी भागीदारी के लिए जाना जाता है.
![बिजनेस बिजनेस](https://static.beescdn.com/news.myworldfix.com/2024/01/20240125081012288.jpg?x-oss-process=image/auto-orient,1/quality,q_90/format,webp)
![बिजनेस बिजनेस](https://static.beescdn.com/news.myworldfix.com/2024/01/20240125081012288.jpg?x-oss-process=image/auto-orient,1/quality,q_90/format,webp)
अरबपति- 8 | रवि जयपुरिया | नेटवर्थ- 14.7 अरब डॉलर | देश- भारत | इंडियन फूड-बेवरेज इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कंपनी के मालिक रवि जयपुरिया एक प्रमुख व्यक्ति हैं. रवि आरजे कॉरपोरेशन के फाउंडर है. ये कंपनी बेवरेज, फास्ट फूड और एजुकेशन में रुचि रखने वाला ग्रुप है.
![बिजनेस बिजनेस](https://static.beescdn.com/news.myworldfix.com/2024/01/20240125081015558.jpg?x-oss-process=image/auto-orient,1/quality,q_90/format,webp)
![बिजनेस बिजनेस](https://static.beescdn.com/news.myworldfix.com/2024/01/20240125081015558.jpg?x-oss-process=image/auto-orient,1/quality,q_90/format,webp)
अरबपति- 9 | चार्लेन डी कार्वाल्हो-हेनेकेन एंड फैमिली | नेटवर्थ- 14.1 अरब डॉलर | देश- नीदरलैंड | इस इंडस्ट्री में चार्लेन एक बड़े नाम हैं. फूड-बेवरेज में वो दुनिया की आठवें सबसे अमीर महिला हैं. चार्लेन और उनके परिवार की जड़ें, हेनेकेन ब्रूइंग साम्राज्य से जुड़ी हुई हैं. वो दुनिया की मशहूर बीयर Heineken N.V. में अपनी हिस्सेदारी के लिए भी जानी जाती हैं.
![बिजनेस बिजनेस](https://static.beescdn.com/news.myworldfix.com/2024/01/20240125081018617.jpg?x-oss-process=image/auto-orient,1/quality,q_90/format,webp)
![बिजनेस बिजनेस](https://static.beescdn.com/news.myworldfix.com/2024/01/20240125081018617.jpg?x-oss-process=image/auto-orient,1/quality,q_90/format,webp)
अरबपति- 10 | किन यिंगलिन | नेटवर्थ- 14 अरब डॉलर | देश- चीन | इस लिस्ट में चीन से एक और नाम शामिल है. उनका नाम किन यिंगलिन है. किन फूड-बेवरेज इंडस्ट्री में नौवें सबसे अमीर शख्स हैं. किन चीन की एक प्रमुख पोर्क बनाने वाली कंपनी मुयुआन फूडस्टफ के प्रेसिडेंट भी हैं. चीन में पोर्क की बढ़ती मांग को पूरा करने में मुयुआन की सफलता का प्रभाव उनकी संपत्ति में दिखाई देता है.