एशिया कप व्हील चेयर क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे अलवर के मोईन


अलवर9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अलवर| एशिया कप व्हीलचेयर क्रिकेट टी-20 में भारत का प्रतिनिधित्व अलवर जिले के मोईन खान करेंगे। उनका चयन ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में हुआ हैं। प्रतियोगिता नेपाल के काठमांडू में 4 से 9 अक्टूबर तक होगी।

इसमें 5 देश भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश व नेपाल भाग लेंगे। मोईन ने बताया कि भारत का मैच 4 अक्टूबर को श्रीलंका, 6 को पाकिस्तान, 7 को बांग्लादेश और 8 अक्टूबर को नेपाल से होगा। फाइनल 9 अक्टूबर को होगा। दिव्यांग क्रिकेट बोर्ड ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव रमेश सरतापे ने उनके पास चयन का पत्र भेजा है। अकबरपुर के पास अहमदपुर गांव के निवासी हैं। उनकी माता नसरी गृहिणी व पिता सद्दीक खान किसान हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *