![](https://static.beescdn.com/news.myworldfix.com/2024/01/20240128103938625.jpeg?x-oss-process=image/auto-orient,1/quality,q_90/format,webp)
खासतौर पर जब मौसम सर्दी का होता है, तो आलू से बने स्नैक्स एक बेहतर विकल्प के रूप में सामने आ सकते हैं। तो चलिए हम आपको आलू से बने स्नैक्स के कुछ ऐसे विकल्प बताते हैं, जिसे आप आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं। इसे खिलाकर आप अपने परिवार को सरप्राइज दे सकते हैं।
सर्दी का मौसम हो, और कहीं स्वादिष्ट सी आलू टिक्की मिल जाए तो इससे बेहतर तो कुछ हो ही नहीं सकता। ऐसे में आप अपने परिवार के लिए स्वादिष्ट और कुरकुरी आलू की टिक्की बनाकर उन्हें परोस सकते हैं।
लगभग सभी बच्चों को फ्रेंच फ्राइज खाना बेहद पसंद होता है। वैसे तो बाजार में ये आपको आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन बाजार में मिलने वाले फ्रेंच फ्राइज फ्रोजन होते हैं, जिसमें तमाम तरह के केमिकल मिले होते हैं। ऐसे में आप घर पर ही फ्रेंच फ्राइज बनाकर उन्हें खिला सकती हैं।
अपने परिवारवालों को आप इस मौसम में चिली पौटेटो बनाकर खिला सकती हैं। इसे आप अपने फैमिली के स्वाद के हिसाब से तीखा या मीठा बना सकते हैं। इसे बनाना थोड़ा कठिन जरूर है, लेकिन हर कोई इसे बड़े ही चाव से खाएगा।
कुरकुरे कटलेट चाय के साथ खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। ऐसे में आप घर पर आसानी से इसे तैयार कर सकते हैं। इन्हें बनाना बेहद आसान है। इसे बनाते वक्त ध्यान रखें कि अगर आप अपने परिवार को गर्म कटलेट परोसेंगी तभी वो उन्हें पसंद आएंगे।