Bigg Boss OTT फेम मनीषा रानी फूड पॉइजनिंग के कारण अस्पताल में हुईं एडमिट, जानें उनका लेटेस्ट हेल्थ अपडेट


Bigg Boss OTT फेम मनीषा रानी फूड पॉइजनिंग के कारण अस्पताल में हुईं एडमिट, जानें उनका लेटेस्ट हेल्थ अपडेट

बिग बॉस फेम मनीषा रानी को हाल ही में फूड पॉइजनिंग के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनीषा की कई फोटोज सोशल पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वे अस्पताल के बिस्तर पर लेटी नजर आ रही हैं। हालांकि, रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को हेल्थ अपडेट साझा किया है। बताया जा रहा है कि लगातार रिहर्सल करने के बाद उनकी तबियत खराब हुई, जिससे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

फूड पॉइजनिंग के बाद कराया गया अस्पताल में भर्ती 

दरअसल, मनीषा की तबियत फूड पॉइजनिंग के कारण बिगड़ी है। हालांकि, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है। वीडियो शेयर कर मनीषा ने फैंस को बोला कि अभी हम ठीक हैं। मुझे फूड पॉइजनिंग हो गया था। एक साथ 75 समस्याएं…लेकिन अब मैं ठीक हूं। चिंता मत करो, मुझे पता है आप लोग मुझसे बहुत प्यार करते हैं। मैं आप लोगों को प्यार करती हूं।” 

फूड पॉइजनिंग से बचने के तरीके 

  • फूड पॉइजनिंग से बचने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल में सुधार करने की जरूरत है। 
  • इसके लिए आपको कच्चा खाना खाने के बजाय पका हुआ खाना खाना चाहिए। 
  • फूड पॉइजनिंग से बचने के लिए आपको बासी या बचा हुआ खाना खाने से परहेज करना चाहिए। 
  • फूड पॉइजनिंग से बचने के लिए आपको सब्जियों और फलों को धोकर ही खाना चाहिए। 
  • इसके लिए आपको हर्बल चाय या फिर सूप पीना चाहिए। 
  • इससे बचने के लिए जंक और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। 

फूड पॉइजनिंग होने पर क्या करना चाहिए? 

  • फूड पॉइजनिंग होने पर आप घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। 
  • ऐसी स्थिति होने पर ओवरईटिंग करने से बचें और हल्का खाना खाएं। 
  • फूड पॉइजनिंग होने पर इलेक्ट्रोलाइट्स लेने के साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखना चाहिए। 
  • ऐसी स्थिति में ज्यादा काम करने के बजाय शरीर को आराम दें। 
  • फूड पॉइजनिंग होने पर हेल्दी डाइट लें साथ ही प्रोबायोटिक फूड्स का सेवन करें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *