Ujjain News: 12 साल की बच्ची से कार में दरिंदगी, सड़क पर फेंका, हालत गंभीर – Ujjain News 12 year old girl raped in car in Ujjain thrown on road


Ujjain News: बड़नगर रोड पर दांडी आश्रम के पास से मिली बालिका।बालिका के कपड़े खून से सने थे। वह कुछ भी बताने में समर्थ नहीं थी।

Publish Date: Tue, 26 Sep 2023 12:41 AM (IST)

Updated Date: Tue, 26 Sep 2023 12:45 AM (IST)

Ujjain News:  12 साल की बच्ची से कार में दरिंदगी, सड़क पर फेंका, हालत गंभीर

HighLights

  1. बालिका से दुष्कर्म कर उसे दांडी आश्रम बड़नगर रोड के समीप फेंक दिया गया।
  2. बच्‍ची को उपचार के लिए चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से उसे इंदौर रेफर कर दिया गया है।
  3. आशंका जताई जा रही है क‍ि चलती कार में बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया है।

Ujjain News: उज्जैन(नईदुनिया प्रतिनिधि)। एक 12 वर्षीय बालिका के साथ उज्जैन में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालिका से दुष्कर्म कर उसे दांडी आश्रम बड़नगर रोड के समीप फेंक दिया गया था। पुलिस को सूचना मिलने पर उसे उपचार के लिए चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से उसे इंदौर रेफर कर दिया गया है।

दंडी आश्रम के समीप मिली थी बालिका

महाकाल पुलिस ने बताया कि बड़नगर रोड पर मुरलीपुरा से आगे दंडी आश्रम के समीप 12 वर्षीय बालिका सोमवार शाम को मिली थी। बालिका के कपड़े खून से सने थे। वह कुछ भी बताने में समर्थ नहीं थी। इस पर उपचार के लिए उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जांच में हुई दुष्‍कर्म की पुष्टि

जांच में सामने आया कि बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया है। बालिका की भाषा पुलिस को समझ में नहीं आ रही है। देर रात उसकी हालत खराब होने पर उसे उपचार के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है।

चलती कार में हुआ दुष्‍कर्म

आशंका जताई जा रही है क‍ि चलती कार में बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया है। एसपी सचिन शर्मा का कहना है कि बालिका से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उपचार के लिए उसे इंदौर भेजा गया है। पुलिस बड़नगर रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगालने में जुटी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *