यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि अदब और तहजीब के लिए दुनिया भर में फेमस नवाबों की नगरी लखनऊ में मुस्कराने की बहुत सी वजहें हैं। एक तरफ जहां इस शहर की आबोहवा में नजाकत, नफासत और शराफत है, तो वहीं यहां के हाट-बाट और ठाठ निराले हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां की हर गली का अपना लजीज व्यंजन चटखारे लेने पर विवश कर देता है। यही तो एक वजह भी है कि इसे अवधि व्यंजनों की भूमि कहा जाता है। यहां की हर गली अवधि जायके के लिए मशहूर है। कबाब हों या छोले भटूरे, बिरयानी हो या चाट लखनऊ में मिलने वाले हर एक स्ट्रीट फूड का स्वाद व्यक्ति सालों साल याद रखता है।
हां, वो बात अलग है कि हर बार मुगलई फूड खाकर-खाकर लोग बोर हो जाते हैं। ऐसे में हर किसी को चाहिए होता है कि वह दूसरे ऑप्शन भी ट्राई करे। वैसे आपको बता दें कि चाइनीज और फास्ट फूड खाने वालों के लिए भी यह शहर स्वर्ग से कम नहीं है। भले ही आप वेजिटेरियन हों या नॉन वेजिटेरियन यहां हर तरह के लोगों के लिए एक से बढ़कर एक ऑप्शन मौजूद हैं। वहीं यहां मिलने वाला स्ट्रीट फूड भी काफी टेस्टी है, जिसे एकदम अलग टेस्ट देने का क्रेडिट शिव सखी फास्ट फूड को भी जाता है, जिनका स्वाद चखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। (सभी तस्वीरें-Istock)
अनोखे स्वाद ने बढ़ा दी डिमांड
![अनोखे स्वाद ने बढ़ा दी डिमांड अनोखे स्वाद ने बढ़ा दी डिमांड](https://static.beescdn.com/news.myworldfix.com/2024/02/20240203054541747.jpg?x-oss-process=image/auto-orient,1/quality,q_90/format,webp)
यह बात किसी से नहीं छिपी कि बीते कुछ सालों में चाइनीज फूड की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ गई है। यही तो एक बड़ी वजह भी है कि हर जगह चाइनीज फूड के ठेले आपको लगे मिल जाएंगे। लेकिन शिव सखी फास्ट फूड वाले की बात ही कुछ अलग है। अवधि और मुगलई खाने का स्वाद तो लखनऊ में हर जगह आसानी से मिल जाता है। लेकिन इस चाइनीज फूड ने बहुत कम समय में लोगों तक अपनी पहुंच बना ली है।
179 में जितना मर्जी उतना खाओ
![179 में जितना मर्जी उतना खाओ 179 में जितना मर्जी उतना खाओ](https://static.beescdn.com/news.myworldfix.com/2024/02/20240203054544693.jpg?x-oss-process=image/auto-orient,1/quality,q_90/format,webp)
वैसे यह ठेला एक और वजह से लोगों का फेवरेट स्पॉट बना हुआ है। वो कैसे, बताते हैं। दरअसल, चाइनीज फूड जितना टेस्टी है, इसकी प्राइस उतनी ही ज्यादा है। किसी रेस्टोरेंट में एक चाउमीन-मंचूरियन, चिली पोटैटो की प्लेट 150 रुपए से कम में नहीं आती। लेकिन यह ठेला लोगों को आकर्षित करने के लिए अनलिमिटेड चाइनीज खाने का ऑफर दे रहा है, वो भी केवल 179 रुपए में।
यहां आप चाऊमीन-वेज केएफसी, मोमोज जैसे फूड आइटम खा सकते हैं, वो भी भरपेट। चाइनीज प्लेटर का यह प्राइज केवल एक व्यक्ति के लिए है। इसमें कोई पैकिंग सुविधा नहीं है।
इनके आगे बड़े रेस्टोरेंट भी फेल
![इनके आगे बड़े रेस्टोरेंट भी फेल इनके आगे बड़े रेस्टोरेंट भी फेल](https://static.beescdn.com/news.myworldfix.com/2024/02/20240203054546945.jpg?x-oss-process=image/auto-orient,1/quality,q_90/format,webp)
यह तो आप भी मानते होंगे कि अब किसी भी शहर में खाने और खिलाने वालों की कोई कमी नहीं है। लेकिन इसके बाद भी लोग इस ठेले पर जाकर अपना पेट भरते हैं। यहां खाने वाले लोग इसकी तारीफ करते नहीं थकते। लोगों का कहना है कि कम पैसों में पेट भरने के लिए यह लखनऊ की सबसे अच्छी जगह है।
सबसे अच्छी बात तो यह है कि यहां हाइजीन का भी पूरा ख्याल रखा जाता है। उन्हें ग्राहकों की पसंद-नापसंद के बारे में भी पता होता है। अगर आप लखनऊ आए हैं, तो चारबाग रेलवे स्टेशन से श्रृंगार नगर की कैब लेकर इस जगह पर पहुंच सकते हैं।