बिस्तर पर बैठकर खाना अच्छी बात नहीं है। शास्त्रों के अनुसार, इससे खाने का अपमान होता है। शास्त्र यह भी कहते हैं कि हमेशा साफ सुथरी जगह पर बैठकर ही खाना खाना चाहिए। लेकिन हमने ऐसे बहुत से बच्चों को देखा है, जो बिस्तर पर बैठकर नहीं बल्कि लेटकर खाना खाते हैं। टीवी देखते हुए पीठ या पेट के बल लेटकर स्नैक खाते रहते हैं। इस वक्त उन्हें वो होश नहीं रहता कि वे कितना खा रहे हैं। यहां तक की कुछ बड़ों का भी यही हाल है। ऐसा करने वाले चाहे बड़े हो या बच्चे, उनकी सेहत को बहुत नुकसान होता है।
अगर सही से बैठकर खाना ना खाया जाए, तो पॉश्चर खराब होता है,जो मोटापे का मुख्य कारण है। इसके अलावा पेट से जुड़ी कई समस्या पैदा होती हैं साथ ही कभी-कभी खाना फूड पाइप में भी अटक जाता है। अगर आपका बच्चा भी बिस्तर पर लेटकर खाना खाता है, तो उसकी आदत को समझकर इग्नोर न करें। बल्कि उसे बताएं कि यह उसके लिए कितना हानिकारक है। तो आइए जानते हैं बेड पर लेटकर खाना खाने से होने वाले नुकसानों के बारे में। साथ ही जानेंगे कि आखिर क्या है खाने का सही तरीका।
Expert ने बताया बिस्तर पर लेट कर क्यों नहीं खाना चाहिए
पाचन रहता है खराब-
![पाचन रहता है खराब- पाचन रहता है खराब-](https://static.beescdn.com/news.myworldfix.com/2024/02/20240203110109301.jpg?x-oss-process=image/auto-orient,1/quality,q_90/format,webp)
जो बच्चे लेटकर खाना खाने के आदी हैं, उनका पाचन अक्सर खराब रहता है। पीठ के बल लेटकर खाना खाते हैं, तो खाना पचने की प्रक्रिया कठिन हो जाती है , जिससे पेट में दर्द, गैस और बेचैनी महसूस हो सकती है।
फूड पाइप में अटकता है खाना-
![फूड पाइप में अटकता है खाना- फूड पाइप में अटकता है खाना-](https://static.beescdn.com/news.myworldfix.com/2024/02/20240203110111974.jpg?x-oss-process=image/auto-orient,1/quality,q_90/format,webp)
कहते हैं अगर खाना खाने के लिए पॉश्चर ठीक न हो, तो बहुत दिक्कत आती है। खाने के लिए यह पॉश्चर ठीक नहीं है। इसे सुधार लें, वरना किसी और रूप में यह परेशानी का सबब बन सकता है।
वजन बढ़ता है-
![वजन बढ़ता है- वजन बढ़ता है-](https://static.beescdn.com/news.myworldfix.com/2024/02/20240203110114311.jpg?x-oss-process=image/auto-orient,1/quality,q_90/format,webp)
बिस्तर पर लेटकर खाना खाने से वजन बढ़ता है। अगर चाहते हैं कि वजन मेंटेन रहे, तो कुर्सी या जमीन पर बैठकर खाना खाने की आदत डालें। यही खाने का सही पॉश्चर माना जाता है। इससे पेट की मसल्स ठीक से काम करती है और खाना आसानी से पच भी जाता है।
नींद पर पड़ता है बुरा असर-
![नींद पर पड़ता है बुरा असर- नींद पर पड़ता है बुरा असर-](https://static.beescdn.com/news.myworldfix.com/2024/02/20240203110116501.jpg?x-oss-process=image/auto-orient,1/quality,q_90/format,webp)
बेड पर खाने से कई बार खाना चादर पर चिपक जाता है। अगर आप इसे साफ न कर पाए, तो खाने के कारण कीटाणु पनपने लगते हैं और बदबू आने लगती है। जिससे नींद प्रभावित होती है। इसलिए कोशिश करें, कि बेड पर ना खाना पड़े। अगर ऐसा करना भी हो, तो पहले चादर पर अखरबार या फिर कपड़ा बिछाएं। और खाने के बाद इसे बाहर झटकार दें।
हो सकती है स्किन एलर्जी-
![हो सकती है स्किन एलर्जी- हो सकती है स्किन एलर्जी-](https://static.beescdn.com/news.myworldfix.com/2024/02/20240203110118638.jpg?x-oss-process=image/auto-orient,1/quality,q_90/format,webp)
बेड पर लेटकर खाना खाने से स्किन एलर्जी का खतरा बढ़ता है। इसके पीछे भी एक लॉजिक है। बेड पर खाने से बिस्तर गंदा होता है। कुछ भी गिर जाने से इस पर छोटे-छोट कीड़े आ सकते हैं। अगर आप उसी बिस्तर पर सोते हैं, तो स्किन एलर्जी का रिस्क बढ़ सकता है।
6
![6 6](https://static.beescdn.com/news.myworldfix.com/2024/02/20240203110120166.jpg?x-oss-process=image/auto-orient,1/quality,q_90/format,webp)