Bhopal News : ऑटो चालक नहीं वसूल सकेंगे मनमाना किराया, बनेंगे प्री-पेड बूथ


भोपाल। व रानीकमलापति रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों को शहर के विभिन्न हिस्सों में जाने के लिए निर्धारित दरों पर ही ऑटो मिलेंगे। आटो चालक अधिक किराया नहीं वसूल सकेंगे। इसके लिए जल्द ही रेलवे व यातायात पुलिस मिलकर नई व्यवस्था करने जा रहा है। इसके लिए एक बार फिर बंद पड़े ट्रैफिक बूथ एक बार फिर से शुरू किए जाएंगे। इसमें जहां भोपाल स्टेशन व रानी कमलापति स्टेशन के एक नंबर एंट्री की ओर से एक- एक बूथ शुरू किया जाएगा। यह यातायात पुलिस द्वारा संचालित किया जाएगा। इसकी शुरुआत मार्च के अंत तक में हो सकती है।

DRM ने दिए थे निर्देश

गौरतलब है कि विगत दिनों यात्रियों द्वारा ऑटो चालकों से परेशान यात्रियों ने डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी से शिकायत की थी। इसके बाद डीआरएम ने रेलवे अला-अधिकारियों से यातायात पुलिस से बात कर बूथ को शुरू कराने के संबंध में निर्देश दिए थे। इसके बाद यातायात पुलिस से बातचीत में अगले माह से बूथ संचालित करने को लेकर सहमति बनी है। 

बूथ पर रहेगी किराया सूची 

इन बूथ पर शहर के सभी हिस्सों की दूरी और उस दिशा में ऑटो चलाने वाले चालकों का नाम होगा। साथ ही किराया भी तय होगा। ट्रेनों से स्टेशन पर उतरने वाले यात्री इस बूथ पर जाएंगे और निर्धारित किराया चुकाकर ऑटो की मांग करेंगे। उल्लेखनीय है कि पूर्व में यह सुविधा भोपाल व रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिल रही थी। लेकिन करीब दो साल से यह सुविधा बंद है। 

भोपाल में 150, आरकेएमपी पर ठहरती हैं 60 ट्रेनें 

भोपाल रेलवे स्टेशन पर रोजाना करीब 150 ट्रेनें ठहरती हैं।  इनमें से अभी 15 हजार से अधिक यात्री उतरते हैं तो वहीं रानी कमलापति स्टेशन पर 60 से अधिक ट्रेनें हाल्ट लेती हैं। इनमें रोजाना 8 हजार से अधिक यात्री उतरते हैं तो वहीं विवाह और छुट्टियों के सीजन में यह संख्या बढ़ जाती है। भोपाल रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि कई बार यात्रियों से ऑटो चालक मनमाना दाम मांगते हैं तो यात्री कम रुपये देने के लिए मनाते हैं। इसमें कई बार बात तो बन जाती है, लेकिन कुछ मामलों में विवाद भी हो जाते हैं। इसे देखते हुए रेलवे की ओर से नई व्यवस्था लागू करने की पहल की है। इसके लिए यातायात पुलिस की मदद ली जा रही है। पूरी योजना अभी बनकर तैयार नहीं हुई है, लेकिन काम चल रहा है। जल्द ही स्टेशन पर यातायात पुलिस का बूथ तैयार हो जाएगा। श्री कटारिया ने बताया कि रेलवे की ओर से हमेशा यात्रियों को अच्छी से अच्छी सुविधा और सेवा मिले, इसके प्रबंध किए जाते हैं। 

बूथ से मिलेगी यह मदद

प्लेटफार्म के दोनों स्टेशन से एक की तरफ से बाहर निकलेंगे। जहां उन्हें बूथ मिलेगा। उन्हें शहर के किस हिस्से में जाना होगा, वहां के लिए बूथ पर जाकर ऑटो मांगेंगे। इसके बाद यात्री की सहमति पर बूथ से ऑटो वाले को पुकारा जाएगा और उसे संबंधित यात्री को लेकर जाने के लिए कहा जाएगा। किराए के बारे में ऑटो चालक को बूथ से जानकारी दे दी जाएगी।

7 ऑटो चालकों पर  की गई थी कार्रवाई 

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा पिछले सप्ताह भोपाल रेलवे स्टेशन पर ऑटो  रिक्शा वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह ऑटो रिक्शा एफओबी पर आवाज लगाते हुए रेल यात्रियों से न्यूसेंस करते पाए गए।  


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *