अब ऑटो चलाकर आत्म निर्भर बनेंगी बहराइच की महिलाएं: डीएम की पहल, पिंक ड्रेस में करेंगी ऑटो का संचालन


बहराइच3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बहराइच जिले की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए डीएम ने एक अभिनव पहल किया है। अब बहराइच जिले की महिलाएं भी आत्मनिर्भर बनने के लिए पहली बार ऑटो का संचालन करेंगी। इसके लिए जिले की सात महिलाओं को जिला प्रशासन की ओर से ऑटो संचालन का प्रशिक्षण दिया गया है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर यह सभी महिलाएं ऑटो का संचालन करेंगी।

जिले की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने नई पहल की है। अब जिले की महिलाएं ऑटो चलाकर आत्मनिर्भर बनेंगी। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि जिले की सात महिलाओं का प्रथम चरण में ऑटो संचालन के लिए चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि इन महिलाओं को ऑटो चलाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है यह सभी 2 अक्टूबर को शहर में ऑटो का संचालन करेंगी।

उन्होंने बताया कि ऑटो का संचालन महिलाओं द्वारा किया जाएगा। यह अभियान महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। डीएम ने बताया कि महिलाएं ऑटो संचालन कर अपने परिवार का खर्च चल सकती हैं साथ ही महिला ऑटो चालक के वहां पर आसानी से महिला यात्री भी यात्रा कर सकेंगी, उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर कोई खतरा नहीं महसूस होगा। उनका कहना है कि महिला सशक्तिकरण को लेकर यह अभियान चलाया गया है। सफलता मिलने पर अन्य महिलाओं को इसमें शामिल किया जाएगा।

लोन पर मिलेगा ऑटो
जिला मजिस्ट्रेट मोनिका रानी ने बताया कि सभी महिलाओं को बैंक की ओर से लोन के माध्यम से ऑटो दिलाया गया है। सभी की फाइल एलडीएम द्वारा फाइनल कर दी गई है। आटो भी उनके नाम कर दिया गया है।

पिंक ड्रेस में रहेंगी महिलाएं
डीएम ने बताया कि आटो चलाने वाली महिलाओं की ड्रेस पिंक रहेगी। जिससे उनकी पहचान अलग रहेगी। उन्होंने बताया कि जिले के लोग भी इन महिला आटो चालकों का सहयोग करते हुए हौसला बढ़ाएं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *