हमने बचपन से अपनी मम्मियों को किचन में घंटों खड़े देखा है। वह सुबह से लेकर शाम तक खाना बनाने से लेकर किचन संभालने में लगे रहती हैं। यह उनके लिए कितना थकान भरा होता होगा। उस दौरान इतने गैजेट्स और टूल्स भी नहीं होते थे, जिनसे काम को आसान किया जा सके।
मसालों को पीसने के लिए सिलबट्टे या कटूनी का प्रयोग होता था। अब तो मिक्सी में सारे मसाले पिस जाते हैं। पहले प्यूरी या चटनी बनाने के लिए सिलबट्टे का ही इस्तेमाल होता था, लेकिन अब तो ब्लेंडर तैयार है। अब आटा भी फूड प्रोसेसर में गूंथ लिया जाता है और रोटी बनाने के लिए रोटी मेकर उपलब्ध है।
ऐसी चीजों ने आज काफी समय बचाया है और यह समय महिलाएं अपने अन्य कामों पर लगा सकती हैं। इस आर्टिकल में आपको हम उन 10 चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती हैं।
1. मेजरिंग कप्स एंड स्पून्स
अच्छा खाना पकाने और बेकिंग के लिए सही मेजरिंग के साथ इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करना जरूरी होता है। इसलिए, जरूरी है कि आपके पास एक अच्छा मेजरिंग कप और स्पून्स का सेट होना चाहिए।
2. किचन में कटिंग बोर्ड
कटिंग बोर्ड रसोई में सबसे उपयोगी चीजों में से एक है। यह साधारण-सा गैजेट आपकी कटिंग और चॉपिंग को आसान बनाने में मदद करता है।
3. ब्लेंडर या फूड प्रोसेसर
ब्लेंडर या फूड प्रोसेसर चीजों को मिक्स करने, प्यूरी बनाने, काटने और इमल्सीफाई करने के लिए एक वर्सेटाइल उपकरण है, जिसमें आप सॉस, स्मूदी, सूप और डिप्स तैयार कर सकते हैं। फूड प्रोसेसर न हो तो ब्लेंडर तो जरूर होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: किचन के कामकाज को पूरा करने के लिए बहुत जरूरी हैं किचन के ये एक्सेसरीज
4. कोलैंडर
पास्ता या नूडल्स से पानी निथारना हो या फिर सब्जियों और फलों को धोना हो। इसके लिए कोलैंडर एक बढ़िया किचन टूल है। यह चीजों को बिना सिंक में गिराए उन्हें साफ करने में मदद करता है।
5. माइक्रोफाइबर क्लॉथ
यह एक बहुत जरूरी सफाई उपकरणों में से एक है, जो आपके किचन को चमकाने का काम करता है। इन कपड़ों की अब्सॉर्ब करने की क्षमता बहुत अच्छी होती है। किचन स्लैब से लेकर चूल्हे को चकाचक करने के लिए यह अच्छा कपड़ा है। इतना ही नहीं, माइक्रोफाइबर क्लॉथ को साफ करके सुखाना भी आसान है।
6. करछुल
खाना पकाने से लेकर ग्रेवी या सूप को चलाना हो, तो करछुल तो जरूरी है ही। चपटे चम्मच से सूप निकालना तो आपके लिए भी संभव नहीं है। इसका काम सिर्फ सर्विंग का नहीं होता है, बल्कि रोस्टिंग और ड्रेसिंग को ड्रिजल करने से लेकर पैनकेक बैटर और चावल को अलग करने तक, करछुल का बहुत जरूरी है।
7. कुकवेयर सेट
एक अच्छा कुकवेयर सेट आपके लिए बहुत ज्यादा जरूरी है। आप एक ही तरह के बर्तन में सारी चीजें नहीं पका सकते हैं। अपने किचन में कम से कम एक अच्छा सॉसपैन, सॉते पैन, फ्राइंग पैन और नॉन स्टिक पैन तो जरूर होना चाहिए। एक ही बर्तन में बार-बार चीजें पकाने से उसकी चमक भी खोती है और बर्तन जल्दी खराब हो सकता है।
8. चाकू तेज करने वाले शार्पनर
सब्जियों और फलों को बार-बार काटने से चाकू की धार पर असर पड़ता है। अब ऐसे में उसे मार्बल पर या किसी अन्य पत्थर पर रगड़ना थोड़ा मुश्किल और खतरनाक हो सकता है। इससे बचने के लिए आप चाकू को तेज करने वाला शार्पनर लाकर रख दीजिए। इससे चाकू को तेज करना बहुत आसान होता है और आपको बार-बार नया चाकू लाने के लिए बाजार भी नहीं भागना पड़ेगा।
9. वेजिटेबल पीलर
मैं आपको बता नहीं सकती कि पीलर के बिना सब्जियां छीलना मुझे कितना मुश्किल लगता है। एक आलू को छीलने में अच्छा-खासा वक्त लग जाता है। एक अच्छा वेजिटेबल पीलर आपके काम करने की स्पीड को बड़ा सकता है।
इसे भी पढ़ें: गृहणियों के बड़े काम आ सकते हैं ये किचन टूल्स, आप भी जानें
10. व्हिसकर
अंडा फेंटना हो या फिर इडली और डोसे का बैटर, हम चम्मच, कांटे और करछी की मदद से उसे फेंट लेते हैं। ऐसे में इंग्रीडिएंट्स ठीक से मिक्स भी होते और वक्त भी लगता है। इसलिए आपके पास एक व्हिसकर तो जरूर होना चाहिए, सलाद की ड्रेसिंग से लेकर सॉसेस को अच्छी तरह से मिक्स कर सके।
ये चीजें हैं छोटी और इनकी जरूरत हमें महसूस भी नहीं होती, लेकिन ये आपके काम काफी आसान बना सकती हैं। इन चीजों को आपके किचन में जगह जरूर दें और मिनटों में काम को निपटाएं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आएगा। अगर यह लेख अच्छा लगा, तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik