Agra News शहर में स्वच्छता का संदेश देंगे ऑटो


Agra News शहर में स्वच्छता का संदेश देंगे ऑटो

By: Inextlive | Updated Date: Tue, 06 Feb 2024 23:16:32 (IST)

आगरा.( ब्यूरो) शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. अब ऑटो स्वच्छता का संदेश देते नजर आएंगे. इसके लिए जल्द ही निगम अधिकारियों की ओर से ऑटो यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी.

<div id="articleBody-1" data-count="0-8–by-” readability=”95″>

स्वच्छता मिशन से जुड़ेंगे ऑटो
शहर की सड़कों पर करीब 15 हजार ऑटो दौड़ते हैं। इन ऑटो में रोज हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है। एमजी रोड को छोड़कर अन्य मार्गों पर सफर करने के लिए ये प्रमुख ट्रांसपोर्ट का माध्यम है। ऐसे में नगर निगम इन्हें अब स्वच्छता मिशन से जोडऩे जा रहा है। इसके लिए जल्द ही ऑटो यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक भी होने जा रही है।

ऑटो ड्राइवर को पढ़ाया जाएगा स्वच्छता का पाठ
बैठक में ऑटो ड्राइवर को स्वच्छता के बारे में बताया जाएगा। किस तरह शहर को स्वच्छ बनाने में वह अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं, इसकी जानकारी दी जाएगी। सवारियों को किस तरह कचरा फैलाने से रोक सकते हैं? इसके बारे में बताया जाएगा।

ऑटो में लगेंगे डस्टबिन
ऑटो में बैठी सवारियां अब सड़क पर कूड़ा नहीं फेंकेंगी। बल्कि कूड़ा डालने के लिए ऑटो में ही छोटे डस्टबिन होंगे। जिसमें टॉफी, तंबाकू के रैपर व अन्य कचरा डाला जा सकेगा।

ऑटो के पीछे लगाए जाएंगे पोस्टर
लोगों को भी शहर में दौड़ रहे ऑटो के जरिए स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। इसके लिए ऑटो के पीछे स्वच्छता का संदेश देते हुए पोस्टर लगाए जाएंगे। जिससे लोग स्वच्छता के प्रति अवेयर हो सकें।

पॉलिथिन के बाद सड़क पर कचरा रोकने का प्रयास
सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथिन को रोकने के लिए हाल ही में निगम अधिकारियों की ओर से व्यापारियों के साथ बैठक की गई थी। जिसमें प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रति व्यापारियों को अवेयर किया गया था। इसी तरह शहर में स्वच्छता के लिए अब निगम की ओर से ऑटो यूनियन के संग बैठक करने का फैसला लिया गया है।

800 मीट्रिक टन कचरा रोज निकलता है शहर में
15 हजार करीब ऑटो शहर की सड़कों पर दौड़ रहे
100 वार्ड हैं शहर में
24 लाख शहर की जनसंख्या

ऑटो यूनियन पदाधिकारियों के साथ जल्द बैठक की जानी है। इन्हें स्वच्छता के प्रति अवेयर किया जाएगा, जिससे वह अपने वाहन में बैठने वाली सवारी व अन्य लोगों को भी अवेयर कर सकें।
एसपी यादव, अपर नगरायुक्त, नगर निगम


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *