डाइट में इस फूड की कमी से शरीर बनेगा खंडर, टूटकर गिरने लगेगा ढांचा, दूध से 17 गुना अधिक कैल्शियम


ऑस्टियोपोरोसिस, ऑस्टियोपेनिया और रिकेट्स से मरीज की जिंदगी काफी तकलीफ में गुजरती है। इन सभी बीमारियों से बचने के लिए कैल्शियम को कम ना होने दें। डाइट में दूध को कैल्शियम का सबसे प्रमुख सोर्स माना जाता है मगर कुछ लोग इसका सेवन नहीं कर पाते। कुछ लोगों को इसका स्वाद पसंद नहीं आता तो कुछ को एलर्जी होने लगती है। वहीं जो लोग वीगन होते हैं वो भी डेयरी प्रॉडक्ट का सेवन नहीं करते।

वैसे तो शरीर के हर हिस्से को यह मिनरल चाहिए मगर कैल्शियम की सबसे ज्यादा जरूरत हड्डियों को होती है। आपकी बोन्स इसी से बनी होती हैं और जब डाइट से कैल्शियम नहीं मिलता तो शरीर हड्डियों से चूसने लगता है। इसलिए हड्डियों पर कैल्शियम चढ़ाने के लिए 3 चीजें खानी चाहिए। इसके बाद आपको कैल्शियम के लिए तो कम से कम दूध की जरूरत नहीं पडे़गी।

दूध के अलावा कैल्शियम के सोर्स

​​

दूध से 17 गुना ज्यादा कैल्शियम

दूध से 17 गुना ज्यादा कैल्शियम

सहजन का नाम सुना है? इसी को मोरिंगा या ड्रमस्टिक कहते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट रिद्धिमा बत्रा ने इसके पत्तों में दूध के मुकाबले 4 गुना ज्यादा कैल्शियम बताया है। वहीं इसके पाउडर में यह 17 गुना अधिक होता है। इसे एंटी एजिंग माना जाता है इसलिए 30 के बाद इस सुपरफूड को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इससे बोन मास बढ़ने लगता है यानी हड्डी की मोटाई ठीक हो जाती है।

दूध के अलावा कैल्शियम फूड

Milk Substitute Food: पसंद नहीं दूध पीना तो इन 7 फूड्स के साथ पूरी करें कैल्शियम की कमी

मोरिंग को कैसे खाएं?

मोरिंग को कैसे खाएं?

रिद्धिमा बत्रा के मुताबिक सहजन के पत्ते और पाउडर को डाइट में शामिल करना बहुत आसान है। लैक्टोज इनटॉलरेंट और वीगन लोग इसका पराठा बनाकर खा सकते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि इसका रायता भी बनता है और सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में मिलाकर इसे पी भी सकते हैं।

प्रेगनेंट महिलाओं और बच्चों के लिए

प्रेगनेंट महिलाओं और बच्चों के लिए

इसे प्रेगनेंट महिलाओं और बच्चों को भी लेना चाहिए। इसमें आयरन होता है जो इन लोगों के लिए बहुत जरूरी है। यह आयरन की कमी का खतरा कम करता है और एनीमिया से बचाता है। बेहतर काम करने के लिए शरीर को खून की बहुत जरूरत है।

ड्राई फिग

ड्राई फिग

अंजीर एक हेल्दी ड्राई फ्रूट है। सूखे हुए 2 अंजीर खाने से 65 एमजी कैल्शियम मिल जाता है। इसे खाने से पहले पानी में भीगोकर रखें और अगली सुबह यह पानी और अंजीर खाली पेट खाएं। इसे आप दो मील के बीच में मिड स्नैक की तरह खा सकते हैं।

राजगीरा

राजगीरा

राजगीरा या चौलाई या अमरंथ को स्यूडोसीरियल कहा जाता है। यह कैल्शियम के साथ प्रोटीन का भी सरताज है। जो इंसान 100 ग्राम राजगीरा खाएगा उसे लगभग 159 ग्राम कैल्शियम मिल जाएगा। यह मात्रा किसी भी अनाज के मुकाबले 4 गुना ज्यादा है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *