Ambikapur News : मैनपाट महोत्सव में भोजपुरी गायक खेसारी लाल व बालीवुड सिंगर अल्ताफ रजा बिखेरेंगे जलवा – Bhojpuri singer Khesari Lal and Bollywood singer Altaf Raza will create magic in Mainpat Mahotsav


Ambikapur News : छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थल मैनपाट में तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का आयोजन 23 से 25 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। मैनपाट महोत्सव में विभागीय स्टाल लगाए जाएंगे।मेला लगेगा। मनोरंजन की व्यवस्था रहेगी। तीन दिन रंगारंग संस्कृति कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी जाएगी।

By Asim Sen Gupta

Publish Date: Sat, 10 Feb 2024 11:17 PM (IST)

Updated Date: Sat, 10 Feb 2024 11:17 PM (IST)

Ambikapur News : मैनपाट महोत्सव में भोजपुरी गायक खेसारी लाल व बालीवुड सिंगर अल्ताफ रजा बिखेरेंगे जलवा

अंबिकापुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थल मैनपाट में तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का आयोजन 23 से 25 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। मैनपाट महोत्सव में विभागीय स्टाल लगाए जाएंगे।मेला लगेगा। मनोरंजन की व्यवस्था रहेगी। तीन दिन रंगारंग संस्कृति कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी जाएगी। मैनपाट महोत्सव की तैयारी को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है स्थानीय कलाकारों के अलावा बाहर से भी ख्यातिलब्ध कलाकार आमंत्रित किया जा रहे हैं।अब तक भोजपुरी गायक खेसारी लाल तथा बॉलीवुड सिंगर अल्ताफ रजा के मैनपाट महोत्सव में शामिल होने की स्वीकृति मिल गई है।

इसके अलावा कवि डा सुरेंद्र दुबे, छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय कलाकार आरु साहू, मनाली सांखला की भी प्रस्तुति होगी। कोलकाता डांस ग्रुप और ओडिशा का प्रसिद्ध दुलदुली बाजा भी इस बार मैनपाट महोत्सव में जलवा बिखेरेगा। सोनी टीवी के इंडिया गॉट टैलेंट में पहला पुरस्कार हासिल करने वाले अबूझमाड़ के बच्चों का मलखंब भी आकर्षण का केंद्र होगा। इसके अलावा म्यूजिकल डांस पेंटिंग का नया कार्यक्रम इस बार मैनपाट महोत्सव में देखने को मिलेगा। पैरासीलिंग, तिब्बती संगीत नृत्य के अलावा मोटर बोटिंग का लुत्फ भी सैलानी उठा सकेंगे।फैंसी पतंग बाजी का भी नजारा देखने को मिलेगा। मैनपाट महोत्सव में सरगुजा के लोक कलाकारों को भी अपना प्रदर्शन करने का अवसर दिया जाएगा। स्कूली छात्र-छात्राओं की भी मनोहारी प्रस्तुति होगी।

छतीसगढ़ी कार्यक्रम भी होंगे। तीन दिनों तक सुबह से लेकर रात तक यहां सैलानियों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। सरगुजा के विकास की झलक और विभागीय योजनाओं से लोगों के जीवन मे आए बदलाव का प्रदर्शन भी विभागीय स्टाल के माध्यम से किया जाएगा।मालूम हो कि मैनपाट को पर्यटन नक्शे पर स्थापित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष मैनपाट महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी यह आयोजन 23 फरवरी से आरंभ होगा। मैनपाट के रोपाखार स्थित जलाशय के पास इसके लिए तैयारी को भी तेजी से पूरा किया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *