
पंचकूला। कालका-शिमला हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक घायल हो गया। चंडीमंदिर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, जीरकपुर निवासी देवानंद मिश्रा ने शिकायत में बताया कि वे लोडिंग वाला ऑटो चलाते हैं। 5 फरवरी की रात पिंजौर से शादी का सामान लेकर वापस आ रहे थे। रात करीब एक बजे वे अपने ऑटो को अपनी साइड में चलाते हुए आर्मी एरिया शिमला हाईवे पर थे। उसी दौरान पीछे से एक चालक तेजी से कार चलाता आया और उसकी ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो डिवाइडर में जाकर टकराया। इस हादसे में उनके सिर, मुंह और शरीर पर काफी चोटें पहुंची हैं। कार से दो युवक उतरे जो नशे की हालत में थे। इतने में पुलिस की गाड़ी मौके पर आ गई और उन्हें उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस घायल की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।