Entertainment Top News: थिएटर में आया ‘शैतान’, आर्टिकल-370 मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री, मनोरंजन की पांच खबरें – Entertainment Top News 8th March 2024 Ajay Devgn Shaitaan Movie Review to Article 370 Tax Free in Madhya Pradesh and Kumkum Bhagya Actress Dolly Sohi Death Top Trending Morning News


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top News 8th March 2024: अजय देवगन और आर माधवन स्टारर फिल्म ‘शैतान’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में पहली बार दर्शकों को आर माधवन और अजय देवगन की जुगलबंदी देखने को मिल रही है।

prime article banner

अगर आप सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म को देखने का प्लान कर रहे है और अपनी पॉकेट ढीली करने जा रहे हैं, तो उससे पहले यहां पर पढ़ लीजिये पूरा रिव्यू।

इसके आलावा मध्यप्रदेश में यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल-370’ को टैक्स फ्री कर दिया गया है, जिसका फायदा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिल सकता है। मनोरंजन की दुनिया में आठ मार्च की सुबह इसके अलावा और क्या कुछ खास रहा है, यहां पर पढ़ें टॉप 5 न्यूज-

कैसी है अजय देवगन की ‘शैतान’

Ajay Devgn की फिल्म शैतान सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। विकास बहल निर्देशित शैतान सुपरनैचुरल थ्रिलर है जिसमें आर माधवन टाइटल रोल में हैं। यह पहली बार है जबकि अजय और माधवन साथ आये हैं। वहीं विकास की भी ये पहली सुपरनैचुरल थ्रिलर है। शैतान गुजराती फिल्म वश का आधिकारिक रीमेक है। ज्योतिका ने फीमेल लीड रोल निभाया है। क्या आप इस फिल्म के साथ बिता सकते हैं अपना वीकेंड, यहां पर पढ़ें रिव्यू…

टीवी एक्ट्रेस डॉली सोही का हुआ निधन

टेलीविजन इंडस्ट्री से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। झनक और कुमकुम भाग्य जैसे शोज से टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री डॉली सोही ने कैंसर जैसी बीमारी से लंबे समय तक जूझने के बाद आज सुबह अपनी आखिरी सांस ली। यहां पर पढ़ें पूरी खबर…

आर्टिकल-370 मध्य प्रदेश में हुई टैक्स फ्री

यामी गौतम और प्रियामणि की फिल्म ‘आर्टिकल-370’ 23 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, अब ‘आर्टिकल-370’ पहले वीकेंड पर ‘शैतान’ के लिए खतरा बन सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सराहना पाने वाली ‘आर्टिकल-370’ को रिलीज के 14 दिन बाद मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर…

ब्वॉयफ्रेंड के बर्थडे पर सेलेना गोमेज ने डाला रोमांटिक पोस्ट

सेलेना गोमेज अपनी लव लाइफ को लेकर अपने लाइमलाइट में रहती हैं। एक साल से वह जाने-माने सॉन्ग राइटर बैनी ब्लैंको को डेट कर रही हैं। आज बेनी का बर्थडे है और अपने ब्वॉयफ्रेंड को स्पेशल फील कराने के लिए सेलेना ने एक खास पोस्ट शेयर किया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर…

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को मिला सम्मान

दिल्ली के भारत मंडपम में नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड्स कार्यक्रम चल रहा है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर अपने कंटेस्टेंट के लिए पहचाने वाले इन्फ्लुएंसर्स को सम्मानित किया। इनमें इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर पॉपुलर इन्फ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया का नाम भी शामिल है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर…


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *