Mathura News: चार श्रद्धालुओं की खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत


वृंदावन। परिक्रमा मार्ग स्थित एक आश्रम में खाना खाने के बाद चार श्रद्धालु बीमार हो गए। जिन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। डॉक्टर ने खराब खाना खाने से फूड प्वाॅइजनिंग बताया है।

परिक्रमा मार्ग स्थित एक आश्रम में कानपुर नगर के धर्मपुर निवासी शालिनी (16) पुत्री बलवीर, अंकुश (15) पुत्र रामविलास, श्रेया (19) पुत्री बलवीर शुक्रवार को ठहरे थे। शाम को खाना खाने के बाद श्रद्धालुओं को उल्टी और दस्त होना शुरू हो गए। तबीयत बिगड़ने पर श्रद्धालुओं को जिला संयुक्त चिकित्सालय में शनिवार सुबह करीब छह बजे भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं इस्कॉन के पास ढाबे पर खाना खाने के बाद राजस्थान के कोटा जंक्शन के पास रामदेव मंदिर क्षेत्र निवासी किरन (24) पुत्र प्रभुलाल की तबीयत खराब हो गई। जिसे जिला संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के लिए लाया गया।

जिला संयुक्त चिकित्सालय के फिजीशियन डॉक्टर केके गुप्ता ने बताया कि ढाबा और आश्रम में खाना खाने के बाद चार श्रद्धालुओं को उल्टी और दस्त होने पर वह अस्पताल आए थे। जिनकी स्थिति प्राथमिक उपचार के बाद सामान्य हो गई। संभवत: खराब खाना खाने से उनकी तबीयत खराब हुई थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *