Today Entertainment News: फैंस के बीच फंस गए तुषार कपूर, सुनील शेट्टी इस बात पर हो रहे ट्रोल


Today Entertainment News: मनोरंजन जगत से आईं ये खबरें सुर्खियों में बनी रहीं। तुषार कपूर रविवार को एक कैफे के बाहर नजर आए और अपनी कार की तरफ बढ़ते हैं। इस दौरान फैंस सेल्फी लेने के लिए उन्हें घेर लेते हैं। सुनील शेट्टी ने पैपराजी को होली की जगह दिवाली की शुभकामनाएं दीं। सुनील शेट्टी का वीडियो वायरल होने पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि किन बड़ी खबरों पर ध्यान गया है। Also Read – Tusshar Kapoor ने धूमधाम से मनाया बेटे लक्ष्य का 7वां बर्थडे, नैनी की गोद में चढ़कर पहुंचे तैमूर-जेह अली खान

तुषार कपूर फैंस के बीच फंसे
बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने फैंस के बीच फंसे नजर आ रहे हैं। दरअसल, तुषार कपूर रविवार को एक कैफे के बाहर नजर आए और अपनी कार की तरफ बढ़ते हैं कि फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उन्हें घेर लेते हैं। तुषार कपूर बड़ी मुश्किल से अपनी कार में बैठ पाते हैं। Also Read – बॉलीवुड के ये स्टार्स बरकरार नहीं रख पाए स्टारडम, कुछ ही साल में पहुंचे अर्श से फर्श पर

सुनील शेट्टी हो रहे ट्रोल
एक्टर सुनील शेट्टी और एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने सीजन 4’ के सेट पर स्पॉट हुए हैं। दोनों स्टार्स को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया है। इस दौरान सुनील शेट्टी ने पैपराजी को होली की जगह दिवाली की शुभकामनाएं दे दीं। इस पर पैपराजी बोले, ‘सर हैप्पी होली है दिवाली नहीं।’ सुनील शेट्टी का वीडियो वायरल होने पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। Also Read – इन स्टार्स का काम नहीं आया ‘बॉलीवुड कनेक्शन’, इंडस्ट्री में माई-बाप होने के बाद भी नहीं बना करियर

नेहा शर्मा के चुनाव लड़ने पर पिता ने कही ये बात
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा के लोकसभा के चुनाव लड़ने को लेकर उनके पिता और विधायक अजीत शर्मा ने बयान दिया है। अजीत शर्मा ने कहा है, ‘मैंने नेहा से चुनाव लड़ने के लिए कहा कि लेकिन उन्होंने कहा कि मैं इस बार चुनाव नहीं लड़ सकती है। आपने मुझे पांच-छह महीने पहले बताया होता तो मैं चुनाव जरूर लड़ती।’ अजीत शर्मा ने आगे बताया कि उनकी बेटी ने आगे चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है।े

मृणाल ठाकुर ने लिया भगवान का आशीर्वाद
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘फैमिली स्टार’ आने वाली है और इसमें वह विजय देवरकोंडा के साथ नजर आएंगे। मृणाल ठाकुर अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। अब मृणाल ठाकुर प्रमोशने के लिए हैदराबाद पहुंचीं। मृणाल ठाकुर ने हैदराबाद में श्री येल्लम्मा पोचम्मा देवस्थानम में भगवान का आशीर्वाद लिया है। मृणाल ठाकुर का वीडियो वायरल हो रहा है।

एल्विश यादव ने शेयर किया ये पोस्ट
यूट्यूबर एल्विश यादव को हाल ही गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल, एल्विश यादव को जमानत मिल गई है। एल्विश यादव ने जेल से बाहर आने के बाद सोशल मीडिया पर एक के बाद एक पोस्ट कर रहे हैं। अब एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कार के साथ खड़े होकर अपनी तस्वीर शेयर की है। एल्विश यादव ने इसके साथ लिखा है, ‘समय दिखाई नहीं देता पर बहुत कुछ दिखा जाता है।’

बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें…


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *