(mistakes while serving food) वैदिक ज्योतिष शास्त्र में भोजन करते समय कई बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। भोजन के दौरान मन की शुद्धता और भोजन की शुद्धता रखना महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं भोजन बनाने के साथ-साथ उसे परोसने के तरीके पर भी जोर दिया गया है। ऐसी मान्यता है कि अगर सही नियम के साथ खाना परोसा जाए, तो मां अन्नपूर्णा बेहद प्रसन्न होती हैं और रसोईघर में कभी अन्न की कमी नहीं होती है। कुछ लोग खाना बन जाने के बाद तुरंत गरमा-गरम परोसने लग जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि थाली में खाना परोसते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
अगर आप खाना बन जाने के बाद तुरंत थाली में खाना परोसते हैं, तो ऐसा करने से बचें। इससे राहु की स्थिति पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए जब भी खाना तुरंत बन जाए, तो सबसे पहले खाने के बर्तन को चूल्हे से उतारकर रखें। उसके बाद कुछ समय के लिए खाना को ठंडा होने के लिए रख दें। पश्चात सबसे पहले भगवान को भोग लगाएं। भोग (पूजा भोग) लगाने के खाना ग्रहण करना चाहिए। इससे शुभ फलदायी माना जाता है।
चावल परोसते समय न करें ये गलती (mistake while serving rice)
अगर आप थाली में चावल परोस रहें हैं, तो चावल को कभी बीच भाग से नहीं निकालना चाहिए। चावल हमेशा साइड से परोसें। इससे अन्नपूर्णा मां (मां अन्नपूर्णा पूजा) क्रोधित हो सकती हैं। साथ ही व्यक्ति को मानसिक शांति नहीं मिलती है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें – आखिर क्यों भोजन के तुरंत बाद सोने की है मनाही, जानें क्या कहता है शास्त्र
थाली में 3 रोटी न परोसें (Do not serve 3 rotis in plate)
अगर आप किसी भी व्यक्ति को थाली में रोटी परोस रहे हैं, तो 3 रोटी नहीं परोसना चाहिए। क्योंकि 3 अशुभ माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें – बिस्तर पर बैठकर खाना क्यों नहीं खाना चाहिए, जानें क्या कहता है शास्त्र
दोनों हाथों से खाना परोसें (serve food with both hands)
वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी को भी खाना परोसते समय खाने की थाली को एक हाथ से नहीं पकड़ना चाहिए। थाली को हमेशा दोनों हाथों से पकड़कर ही परोसना चाहिए। इससे दूसरों के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं और जीवन भी सुखमय रहता है।
अगर आप भी खाना परोसते समय ये गलतियां करते हैं, तो इस लेख को विस्तार से पढ़ें और इसके अलावा अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-