टाइफाइड के रोगी भूलकर भी न खाएं चीजें, आंतों में सूजन का बढ़ जाता है खतरा


टाइफाइड के रोगी भूलकर भी न खाएं चीजें, आंतों में सूजन का बढ़ जाता है खतरा
Foods not eat in Typhoid

यदि आपको टाइफाइड की पुष्टि हो गई है तो आपको अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अब आपको अपनी डाइट से कुछ चीजों को बिल्कुल बाहर कर देना चाहिए। आइए जानते हैं क्या हैं वह चीजें..

आज बदलती लाइफस्टाइल और खानपान के कारण हमारे शरीर में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। जिसमें सामान्य खांसी जुकाम से लेकर टाइफाइड जैसे रोग तक हमें अपनी चपेट में ले रहे हैं। टाइफाइड एक ऐसा रोग है जिसमें व्यक्ति की आंत बुरी तरह प्रभावित होती है। ऐसे में यदि आपको टाइफाइड की पुष्टि हो चुकी हो तो अब आपको अपने खानपान को लेकर ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। टाइफाइड को मोतीझरा, मौक्तिक, मियादी बुखार जैसे नाम से भी जाना जाता है। वहीं हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो टाइफाइड का कारण साल्मोनेला टाइफी नाम का बैक्टीरिया होता है। जो सामान्यतः दूषित खाने और पीने से हमारे शरीर में पहुंच जाता है। इसलिए यदि आप टाइफाइड के मरीज हैं तो आपको अपने खानपान का चुनाव बहुत सोच समझकर करना चाहिए। आज हम आपको कुछ फूड्स बताने जा रहे हैं, जो टाइफाइड के रोगियों को कभी नहीं खाने चाहिए

टाइफाइड के लक्षण

  • लगातार सिर और शरीर में दर्द रहना।
  • उल्टी और दस्त की समस्या।
  • तेज बुखार आना।
  • भूख में लगातार कमी होना।
  • लिवर के साइज का बढ़ना।
  • शरीर पर लाल दाने निकलना।
  • बहुत अधिक थकान महसूस होना।
  • पेट में दर्द महसूस होना।

ये फूड न खाएं टाइफाइड के मरीज

ऑयली फूड

टाइफाइड के रोगियों को बहुत अधिक ऑयली फूड खाने से परहेज करना चाहिए। जिसका कारण है कि इस रोग में आपकी आंत प्रभावित होती हैं और ऑयली फूड को पचाने में आंतों को अधिक मेहनत की आवश्यकता होती है। इसलिए ऐसा खाने से आपकी समस्या और भी अधिक बढ़ सकती है।

मसालेदार खाना

मसालेदार खाना भला किसे पसंद नहीं होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अधिक मसालेदार खाना आपकी आंतों की सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। इसलिए टाइफाइड के मरीजों को मसालेदार खाने से परहेज करना चाहिए। मसाले से भरपूर खाना आपकी इस समस्या को और ट्रिगर कर सकता है।

Also Read

More News

फाइबर फूड

फाइबर फूड का सेवन हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है यह आपने अक्सर सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन टाइफाइड के रोगियों को नहीं करना चाहिए। इसलिए टाइफाइड के मरीज को अनाज जैसे गेहूं और चावल आदि खाने से मना किया जाता है।

पैकेज्ड फूड

आज बदलती लाइफस्टाइल में हम बहुत से पैकेज्ड फूड का सेवन रोजाना करते हैं। जिसमें भरपूर मात्रा में प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल किया जाता है। यही कारण है कि टाइफाइड के रोगी को पैकेज्ड फूड का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। यदि आपको डिब्बा बंद कुछ खाना पड़े तो उसकी अच्छी तरह जांच करने के बाद की उसका सेवन करें।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *