गर्मियों के मौसम में लू, डायरिया और दस्त जैसी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। इन सभी रोगों से आपको थकावट, बेचैनी और कमजोरी महसूस हो सकती है। ऐसे में कुछ फूड्स का सेवन आपको गर्मियों में हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
छाछ
गर्मियों के मौसम में छाछ पिएं। छाछ में मौजूद पोषक तत्व शरीर को एनर्जी देने में मदद करते हैं। साथ ही, इसे पीने से शरीर की गर्मी भी कम होती है।
प्याज
गर्मियों में लू की समस्या होने लगती है। ऐसे में लू से बचने के लिए प्याज का सेवन करे। इसमें पाए जाने वाले विटामिन लू से लड़ने में मदद करते हैं।
तरबूज
गर्मियों के मौसम में तरबूज का सेवन जरूर करें। तरबूज लू और गर्मियों में होने वाली अन्य समस्याओं से लड़ने में मदद करता है। इसके लिए तरबूज का जूस बनाकर पी सकते हैं।
आम
गर्मियों के मौसम में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिसके कारण आप बीमार पड़ने लगते हैं। ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आम खाएं। आम में सोडियम, विटामिन और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं।
नारियल पानी
गर्मियों में नारियल पानी का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। साथ ही, इसका सेवन करने से डाइजेशन सिस्टम भी बेहतर होता है। नारियल पानी में मौजूद कैल्शियम, पोटेशियम और क्लोराइड जैसे पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करते हैं।
पुदीना
पुदीना हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है। इसके लिए एक गिलास ठंडे पानी में पुदीने की पत्तियों को पीसकर डाल दें और इसमें शहद मिलाकर पी लें।
टमाटर
गर्मियों में टमाटर का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। टमाटर में फाइबर, विटामिन और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाते हैं।
गर्मियों में ये सभी चीजों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com