गर्मियों में होने वाली कई स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद हैं ये खास फूड्स, डाइट में जरूर करें सेवन


Food For Summer Diet Plan: गर्मियां शुरू होते ही स्वास्थ्य समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं। इस दौरान किसी को पाचन संबंधित समस्याएं रहती हैं, तो कुछ लोगों को स्किन इंफेक्शन ज्यादा होता है। इन सभी समस्याओं का एकमात्र समाधान होता है अच्छी डाइट लेना। क्योंकि इससे न सिर्फ आपके शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं, बल्कि बीमारियों से लड़ने में भी मदद मिलती है। वहीं हर अलग स्वास्थ्य समस्या में डाइट भी अलग होना जरूरी होता है। जैसे कि डायबिटीज वालों को फल ग्लाइसेमिक इंडेक्स ध्यान में रखते हुए खाने होते हैं। इसी तरह हर स्वास्थ्य समस्या में डाइट में कुछ बदलाव करने जरूरी होते हैं। ऐसे कई फूड्स हैं जो अलग-अलग स्वास्थ्य समस्या में फायदे दे सकते हैं। इन फूड्स के बारे में जानकारी देते हुए हार्मोन एंड गट हेल्थ कोच और डायटिशियन मनप्रित कलरा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक्सपर्ट ने सभी बीमारियों के लिए कुछ खास फूड्स पर बात की है। 

healthy eating

थायराइड- Thyroid

अगर आपको थायराइड की समस्या रहती है, तो आपको डाइट में नारियल पानी जरूर एड करना चाहिए। इसमें इलैक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म और एनर्जी बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही, अपनी डाइट में तुलसी के पत्ते भी जरूर एड करें। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो शरीर की सूजन कम करने में मदद करते हैं। 

डायबिटीज- Diabetes

डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स शामिल करने चाहिए। ऐसे में लौकी का सेवन करना भी आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। लौकी के रस में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। यह ब्लड शुगर को पचाने में मदद करता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम, विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्वों समस्त स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं।

इसे भी पढ़ें- तेज गर्मी में लोगों को ज्यादा होती हैं ये 5 परेशानियां, जानें इनसे बचाव के आसान तरीके

गट हेल्थ- Gut Health

अगर गर्मियों में आपको पाचन संबंधित समस्याएं रहती हैं, तो यह खराब गट हेल्थ का कारण भी हो सकता है। ऐसे में आपको कांजी अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो गट के गुड़ बैक्टीरिया को बैलेंस करते हैं। इससे खाना ठीक से पचता है और आपको पाचन संबंधित समस्याएं नहीं होती हैं।

त्वचा से जुड़ी समस्याएं- Skin Disease

अगर आपको गर्मियों में त्वचा संबंधित समस्याएं ज्यादा होती हैं, तो आपको डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ऐसे में आप गोंद के पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन दोनों मिलेगी। यह त्वचा में कोलेजन बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही, एंटी-इंफ्लेमेटरी होने के कारण त्वचा की समस्याओं से भी राहत देता है। 

ज्यादा थकावट होना- Fatigue

कुछ लोगों को गर्मियों के दौरान थकावट और कमजोरी ज्यादा रहती है। ऐसे में आपको बाजरे का सत्तु डाइट में शामिल करना चाहिए। यह ब्लड में ग्लूकोज को बैलेंस करता है और शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है। इसमें प्रोटीन भी अधिक मात्रा में होता है, जिससे आपमें दिनभर एनर्जी बनी रहती है। 

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेद में बताए गए हैं विशेष नियम, जानें ग्रीष्म ऋतुचर्या

बालों से जुड़ी समस्याएं- Hair Problems

बालों से जुड़ी समस्याएं कम करने के लिए आप बीटरूट रायता ले सकते हैं। इसमें आयरन, फोलेट, विटामिन-सी जैसे पोषत तत्व पाए जाते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट डैमेज हेयर को सॉफ्ट बनाने में मदद करते हैं। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *