ओडिशा में एक सीट पर दो भाइयों में मुकाबला: बड़े को कांग्रेस, छोटे को भाजपा से टिकट; यहीं से विधायक रहे पिता बोले- प्रचार नहीं करूंगा


  • Hindi News
  • National
  • Odisha Election 2024; BJP Manoranjan Dyan Samantarai Vs Congress Rabindranath Dyan

भुवनेश्वर44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
ओडिशा की चिकिटी विधानसभा भाजपा उम्मीदवार मनोरंजन ज्ञान सामंतराय ने कहा- बड़े भाई के यहां से चुनाव लड़ने से फर्क नहीं पड़ेगा। - Dainik Bhaskar

ओडिशा की चिकिटी विधानसभा भाजपा उम्मीदवार मनोरंजन ज्ञान सामंतराय ने कहा- बड़े भाई के यहां से चुनाव लड़ने से फर्क नहीं पड़ेगा।

ओडिशा के विधानसभा चुनाव के लिए गंजम जिले की चिकिटी सीट से दो भाई एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने यहां से मनोरंजन ज्ञान सामंतराय को टिकट दिया है। वहीं, कांग्रेस ने उनके बड़े भाई रविंद्ननाथ ज्ञान सामंतराय को मैदान में उतारा है।

ये दोनों ओडिशा के पूर्व विधानसभा स्पीकर चिंतामणि ज्ञान सामंतराय के बेटे हैं। वे इस सीट से 3 बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 2 बार निर्दलीय (1980 और 1995) और एक बार कांग्रेस की टिकट (1985) से चुनाव जीता है। उन्होंने कहा है कि वे इस बार चुनाव प्रचार नहीं करेंगे।

वर्तमान में इस सीट से मंत्री ऊषा देवी विधायक हैं। वे 5 बार से यहां से जीतती आ रही हैं। इस बार खराब स्वास्थ्य की वजह से वे इस बार चुनाव नहीं लड़ रही हैं। पार्टी ने उनके बेटे चिन्मयानंद श्रीरूप देब को इस बार उम्मीदवार बनाया है।

बड़े भाई बोले- यह विचारधारा की लड़ाई
बड़े भाई और कांग्रेसी उम्मीदवार रवींद्रनाथ ने कहा- जब से मेरे पिता कांग्रेस में सक्रिय हैं, तब से ही मैं भी चिकिटी में सक्रिय हूं। यहां दो भाईयों के बीच का मुकाबला नहीं है। यह दो विचारधाराओं के बीच का मुकाबला है।

छोटे भाई बोले- बड़े भाई को उकसाया गया
छोटे भाई और भाजपा उम्मीदवार मनोरंजन ने कहा- मैं पिछले कई सालों से चिकिटी में सक्रिय हैं। इसलिए बीजेपी ने मुझे टिकट दिया है। अपने भाई को कांग्रेस से टिकट मिलने को लेकर उन्होंने कहा- कुछ लोगों ने परिवार में अशांति फैलाने के लिए मेरे बड़े भाई को उकसाया है। इसलिए वे कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, इससे मुझे फर्क नहीं पड़ेगा

बेटों के लिए प्रचार नहीं करेंगे पिता
अपने बेटों के चुनाव लड़ने को लेकर 84 साल के चिंतामणि ज्ञान सामंतराय ने कहा- खराब स्वास्थ्य के कारण मैं प्रचार में भाग नहीं लूंगा। मैं हमेशा से कांग्रेसी रहा हूं। भाजपा की नीतियों का विरोध करता हूं। हालांकि, मेरे छोटे बेटे मनोरंजन द्यान सामंतराय का भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ना उसका निजी फैसला है। एक लोकतांत्रिक देश होने के नाते हम अपना फैसला किसी पर थोप नहीं सकते हैं।

नबरंगपुर सीट पर बुआ-भतीजे आमने सामने
चिकिटी के अलावा दक्षिणी ओडिशा का नबरंगपुर जिले में बुआ और भतीजे के बीच मुकाबला होना है। इस सीट से बीजेडी ने कौशल्या प्रधान को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, उनके भतीजे दिलीप को कांग्रेस ने टिकट दिया है।

इसे लेकर दिलीप ने कहा कि यह बुआ-भतीजे के बीच लड़ाई नहीं है। यह दो पार्टियों के बीच की लड़ाई है। वहीं, बीजेडी उम्मीदवार कौशल्या ने कहा चुनाव हम एक दूसरे के खिलाफ जरूर लड़ रहे हैं, लेकिन इससे हमारे पारिवारिक रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

ओडिशा में लोकसभा की 21 और विधानसभा की 147 सीटें हैं। ओडिशा में बीजू जनता दल (BJD) की सरकार है। यहां भाजपा सीधे मुकाबले में है। नवीन पटनायक यहां साल 2000 से मुख्यमंत्री हैं।

यह खबर भी पढ़ें…

प.बंगाल में बिष्णुपुर लोकसभा सीट से पूर्व पति-पत्नी एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे

पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर लोकसभा सीट से पूर्व पति-पत्नी एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। तृणमूल कांग्रेस ने बिष्णुपुर से सुजाता मंडल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा ने इसी सीट से सौमित्र खान को उतारा है। सौमित्र यहां से मौजूदा सांसद हैं।

सौमित्र और सुजाता के बीच 2021 में तलाक हो गया था। दोनों के अलग होने की कहानी भी राजनीतिक है। दरअसल, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सुजाता मंडल अपने पति के साथ भाजपा में थीं, लेकिन फिर उन्होंने पार्टी छोड़ दी। इससे नाराज होकर सौमित्र ने कैमरे पर ऐलान किया था कि वे सुजाता से अलग हो रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें….

लोकसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें, रैली, बयान, मुद्दे, इंटरव्यू और डीटेल एनालिसिस के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। 543 सीटों की डीटेल, प्रत्याशी, वोटिंग और ताजा जानकारी एक क्लिक पर।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *