शरीर से विटामिन डी चूस लेगी कोलेस्ट्रॉल की कमी, 6 चीज न करें बंद, ढह जाएगा ढांचा


कोलेस्ट्रॉल एक गंदा पदार्थ है जिसकी वजह से नसें जाम हो जाती हैं। फिर हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा मंडराने लगता है। इस डर की वजह लोग फैट वाली चीजें खाना छोड़ देते हैं ताकि कोलेस्ट्रॉल कम किया जाए। कोलेस्ट्रॉल की कमी से हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है। इसकी वजह से हड्डियों की मजबूती कम होने लगती है।

शरीर कोलेस्ट्रॉल का इस्तेमाल कई काम के लिए करता है। मसलन हमारी कोशिकाएं इसका इस्तेमाल करके सूरज की रोशनी से विटामिन डी बनाती है। Heart UK के अनुसार इसके बाद यह लिवर और किडनी में जाकर अंतिम रूप लेता है। लेकिन सबसे पहला कदम कोलेस्ट्रॉल से शुरू होता है।

सरसों का तेल

सरसों का तेल

अगर आपको पूड़ी खाना पसंद है तो इसे सरसों के तेल में बनाएं। यह तेल गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। रिसर्चगेट पर मौजूद शोध (ref.) कहता है कि यह तेल अलसी के तेल, तिल के तेल और सोयाबीन तेल से ज्यादा एचडीएल देता है। सरसों का तेल आपकी हड्डियों को जान देने का काम करता है।

भीगे बादाम

भीगे बादाम

हर सुबह बादाम खाने से विटामिन डी बढ़ने लगेगा। इसके अंदर विटामिन डी नहीं होता, लेकिन नट्स में हेल्दी फैट होते हैं। जो हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन को बढ़ाते हैं। फिर यह कोलेस्ट्रॉल सेल्स में जाकर सनशाइन विटामिन बनाने का काम करता है।

खाली पेट खाएं ये फल

Fruits for Good Cholesterol : सुबह उठकर खाली पेट खाएं ये फल कोलेस्ट्रॉल रहेगा कंट्रोल

मछली

मछली

मछली खाना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसके अंदर अधिकतर पोषक तत्व होते हैं। एक अकेला फूड विटामिन डी, विटामिन बी12, हेल्दी कोलेस्ट्रॉल होता है। इसकी वजह से हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है और नसों की गंदगी निकलने लगती है।

चिया सीड्स

चिया सीड्स

अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में हेल्दी सीड्स मदद करते हैं। चिया सीड्स में हेल्दी फैट होते हैं। यह गंदा कोलेस्ट्रॉल कम करते हैं। साथ ही कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, जिंक भी देते हैं। हड्डियों के लिए ये चीजें भी जरूरी होती हैं।

एवोकाडो और ऑलिव ऑयल

एवोकाडो और ऑलिव ऑयल

एवोकाडो और ऑलिव ऑयल से कोलेस्ट्रॉल व विटामिन डी बढ़ता है। एवोकाडो फाइबर, प्रोटीन, हेल्दी फैट होते हैं जो डायजेशन बढ़ाते हैं। ऑलिव ऑयल स्वस्थ तेलों में से एक है। जिसका उपयोग एचडीएल कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाले इन फूड्स से रहें दूर

कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाले इन फूड्स से रहें दूर
  1. जंक फ्राइड फूड
  2. बाजार का मक्खन
  3. मिठाई
  4. रेड मीट
  5. पाम ऑयल

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *