हर मौसम में किसी न किसी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए उस मौसम में होने वाली बीमारी को सीजनल डिजीज कहते हैं। जैसे कि गर्मियों में डिहाइड्रेशन, वर्टिगो, सन बर्न, हीट स्ट्रोक, फूड प्वाइजनिंग, मीजल्स और चिकनपॉक्स आदि का खतरा बढ़ जाता है।
विभिन्न मौसम में होने वाली मौसमी बीमारी से बचने के लिए सीजनल फूड का सेवन ही सबसे ज्यादा काम आता है। जिनमें मौजूद पोषक तत्व आपको और भी कई बीमारियों से बचाते हैं। गर्मी में होने वाली सामान्य बीमारियों में बचाव में इस तरह की खाने-पीने की चीजें आपकी मदद कर सकती हैं, जानिए यहां इनके बारे मेंः
नारियल पानी रोज पिएं

गर्मी में नारियल पानी का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना इसे पीने से आप कई बीमारियों के खतरे से बचे रहते हैं। इससे आपके शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है। इसमें मिनरल्स, इलेक्ट्रोलाइट्स और नेचुरल शुगर होता है, जो कि शरीर को हाइड्रेशन और पोषण प्रदान करती है।
तरबूज और खरबूज

तरबूज और खरबूज में पानी की अच्छी मात्रा पाई है और यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। इन फलों का सेवन आपको मौसमी बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इनमें एंटीऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा के साथ विटामिन ए, विटामिन सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
नींबू पानी

नींबू पानी का गर्मियों में रोजाना सेवन करना आपको कई सीजनल बीमारियों से बचा सकता है। नींबू में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व भी होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं।
हल्दी

वैसे तो हल्दी गर्म होती है, लेकिन इसका सेवन पूरे साल किया जाता है और यह कई गंभीर बीमारियों के खतरे को भी कम करती है। हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज़ इम्यून सिस्टम को स्वस्थ रखने में मदद करती है। जो गर्मी में भी आपको कई बीमारियों से बचाती है।
दही जैसे डेयरी प्रोडक्ट

गर्मियों में दही और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट का सेवन भी जरूर करना चाहिए। इनमें प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो आपके पाचन के लिए तो अच्छे होते हैं, लेकिन इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।