
Constipation: कब्ज की समस्या किसी को भी हो सकती है और देखा गया है कि ज्यादातर लोग कब्ज होने पर दवाएं लेने लगते हैं। लेकिन कब्ज की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Constipation problems: कब्ज की समस्या को ज्यादातर लोग आम समझ लेते हैं और कुछ मामलों में देखा गया है कि यह होती भी एक आम समस्या ही है। लेकिन सभी मामलों में इसे आम समझना मूर्खता हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार कब्ज किसी गंभीर बीमारी के एक लक्षण के रूप में पैदा होती है और इसका इलाज करने के लिए उस अंदरूनी समस्या का इलाज करना जरूरी होता है। ऐसा ही देखा गया है कि कब्ज की समस्या कई बार आंतों से जुड़ी बीमारियों के कारण भी हो सकती है। खासतौर पर अगर किसी व्यक्ति को अचानक से कब्ज की समस्या होने लगी है और इसके साथ-साथ पेट में दर्द जैसे लक्षण भी देखने को मिल रहे हैं, तो यह आंत से जुड़ी समस्याओं के कारण होने वाली कब्ज हो सकती है। हालांकि, आंतों को बीमारियों से दूर रख कर हेल्दी रखा जा सकता है और इसके लिए आपको सही डाइट लेनी पड़ेगी।
इस लेख में हम आपको कई ऐसे खास तरह के फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जो आपकी आंतों को साफ रखने के साथ-साथ कब्ज की समस्याओं को दूर रखने में भी मदद कर सकते हैं। अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो ये फूड्स आपके लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकते हैं।
1. सलाद वाली सब्जियां
सलाद के रूप में खाई जाने वाली सब्जियों का आंतों के लिए काफी अच्छा माना जाता है, क्योंकि कच्ची खाई जाने वाली ये सब्जियां पानी में घुलनशील फाइबर से भरपूर पाई जाती हैं, जिसकी मदद से कब्ज को दूर करने में काफी मदद मिलती है। रोजाना किसी न किसी सलाद वाली सब्जी का सेवन किया जाना चाहिए। आपको मौसम के अनुसार मिलने वाली सलाद वाली सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
Also Read
More News
2. दही व पनीर
आंतों के लिए दही को बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंतों को हेल्दी रखे में मदद करते हैं। पनीर को भी आंत से जुड़ी बीमारियों के लिए काफी अच्छा माना जाता है, अगर इसका सही मात्रा में सेवन किया जाए तो। रोजाना एक कटोरी दही और कम से कम 20 से 30 ग्राम पनीर का सेवन जरूर करना चाहिए।
3. अंकुरित खाद्य पदार्थ
स्प्राउट्स फूड्स को भी आंतों के लिए काफी अच्छा माना जाता है, क्योंकि इनमें काफी मात्रा में गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो आपकी आंतों को साफ रखने में मदद करेंगे। साथ ही अंकुरित चीजों जैसे अंकुरित मूंग और अंकुरित चना आदि में खूब मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो हेल्दी रखने में मदद करता है। रोजाना एक कटोरी कोई भी अंकुरित चीज जरूर खानी चाहिए।
4. मौसमी फल
मौसम के अनुसार मिलने वाले फल बेहद हेल्दी माने जाते हैं, जो शरीर के पाचन क्रिया से लेकर इम्यूनिटी तक सभी चीजों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। साथ ही मौसमी फलों का सेवन करना आपकी आंतों को भी साफ रखता है, जिससे आंतें हेल्दी रहते हैं और कब्ज का खतरा भी काफी कम हो जाता है। लंबे समय से कब्ज है तो रोजाना एक मौसमी फल का सेवन जरूर करना चाहिए।
5. नट्स व सीड्स
रोजाना पानी में भीगे ड्राई फ्रूट्स व बीजों का सेवन जरूर करना चाहिए। इन दोनों ही चीजों में खास तरह के तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी आंतों को साफ बनाते हैं। अगर आपकी आंतें साफ हो जाती हैं, तो वे सही तरीके से काम करने लगेंगी और इससे पुरानी से पुरानी कब्ज को दूर करने में आपको मदद मिल पाएगी। रोजाना पानी में भीगे बादाम, काजू, अखरोट, किशमिश, चिया सीड्स, फ्लेक्स सीड्स और तिलों का सेवन जरूर करना चाहिए।
Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!