Updated April 15th, 2024 at 16:32 IST
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर चुनाव प्रचार के दौरान क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दिए हैं। इस दौरान उन्होंने अपने ही सांसद की गेंदों पर शानदार शॉर्ट्स भी लगाए।
अनुराग ठाकुर ने चुनाव प्रचार के दौरान खेला क्रिकेट | Image:X
- इस कहानी को सुनें
- 2 मिनट रीड
Lok Sabha Election 2024: देश में इस वक्त चुनावी और क्रिकेट (Cricket) का माहौल बना हुआ है। एक तरफ जहां लोकसभा चुनाव (Lok Sabha) की हलचल दिख रही है तो वहीं दूसरी तरफ IPL का क्रेज देखने को मिल रहा है। BJP और कांग्रेस समेत सभी पार्टियां और नेता चुनावी रण में कूदे हुए हैं।
BJP को 400 पार कराने के उद्देश्य से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं, लेकिन वो भी क्रिकेट से दूर नहीं रह पा रहे हैं, क्योंकि वो खेल मंत्री जो ठहरे। अनुराग ठाकुर ने चुनाव प्रचार के दौरान क्रिकेट खेला है। बड़ी बात ये है कि उनके सामने BJP के ही सांसद राजू बिस्ता थे, लेकिन उन्होंने अपने सांसद को भी नहीं बख्शा और जबरदस्त शॉर्ट लगाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दार्जिलिंग में चुनाव प्रचार के दौरान अनुराग ने पकड़ा बल्ला
दरअसल केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर इस वक्त पश्चिन बंगाल में हैं, जहां वो पार्टी उम्मीदवारों के लिए आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान वो दार्जिलिंग पहुंचे। अनुराग ठाकुर दार्जिलिंग के गोरुबथान में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे तो उन्होंने वहां कुछ युवाओं को क्रिकेट खेलते देखा और वो खुद को रोक नहीं पाए। ठाकुर गाड़ी से उतरकर उनसे मिलने गए और क्रिकेट खेलने लगे। अनुराग ठाकुर ने दार्जिलिंग के सांसद राजू बिस्ता की गेंद पर कुछ शानदार शॉट्स भी लगाए।
बैडमिंटन भी खेलते दिखे थे अनुराग ठाकुर
बता दें कि पिछले दिनों चुनार प्रचार के दौरान अनुराग ठाकुर BJP कार्यकर्ताओं के साथ बैडमिंटन खेलते भी दिखे थे। दरअसल अनुराग ठाकुर का खेलों, खासतौर पर क्रिकेट से बेहद लगाव है। वो मोदी सरकार में काफी समय से खेल मंत्रालय संभाल रहे हैं। इतना ही नहीं वो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष भी रहे हैं। फिलहाल उनके भाई अरुण धूमल BCCI के कोषाध्यक्ष हैं। इसके अलावा वो IPL के भी चेयरमैन हैं।
ये भी पढ़ें- IPL 2024: धोनी की पावर हिटिंग के दीवाने हुए आनंद महिंद्रा, बोले- ‘खुशकिस्मत हूं कि मेरा…’