CM Sukhu News: राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुक्खू, एक बार फिर मिलने पहुंचे


CM Sukhvinder Singh has not forgotten the taste of food from Rajiv till date met him once again

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और फूड वैन संचालक राजीव शर्मा
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार


मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को एक बार फिर सादगी की मिसाल पेश की। नादौन से गग्गल एयरपोर्ट जाते समय मुख्यमंत्री कांगड़ा बाईपास पर एकाएक रुक गए। साथ में मौजूद स्टाफ को लगा किसी काम से रुके होंगे, लेकिन वह गाड़ी से उतरते ही सड़क किनारे खड़ी फूड वैन की तरफ चल पड़े। मुख्यमंत्री को देखकर फूड वैन संचालक राजीव शर्मा उनकी ओर दौड़े।

 

राजीव शर्मा से है पुरानी जान पहचान

राजीव ने दुआ सलाम कर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कुशलक्षेम जाना तो मुख्यमंत्री ने राजीव को गले लगा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव शर्मा से उनकी पुरानी जान पहचान है। राजीव खाना बहुत अच्छा बनाते हैं। उनके हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूला। मुख्यमंत्री ने राजीव को 50 फीसदी सब्सिडी पर इलेक्ट्रिक वाहन लेने के लिए कहा। मुख्यमंत्री के रुकने पर राजीव गदगद हो गए। उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू की काफी तारीफ की। 

2022 में राजीव शर्मा के पास मुख्यमंत्री सुक्खू ने खाया था खाना

राजीव ने बताया कि वह कांगड़ा के गांव अब्दुल्लापुर से हैं। बीते आठ साल से वह फूड वैन लगाकर जीवनयापन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने 2022 में उनके पास खाना खाया था। वह नगरोटा बगवां में प्रियंका गांधी के रोड शो में शामिल होने जा रहे थे। उसके बाद आज एक बार दोबारा दुआ सलाम हुई। बुधवार को मुख्यमंत्री एक बार फिर उनके पास रुके और हालचाल जाना। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *