बिना सब्सक्रिप्शन के मिलेगा चकाचक मनोरंजन! इस OTT पर बिल्कुल FREE में देखें ये धमाकेदार फिल्में


HIGHLIGHTS

SonyLIV पर आप कई शानदार फिल्में बिल्कुल मुफ्त में देख सकते हैं।

ये है जिंदगी 2015 में रिलीज़ हुई एक तेलुगु कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है।

आइए जानते हैं SonyLIV पर मिलने वाली उन फिल्मों के बारे में जिन्हें आप फ्री में देख सकते हैं।

क्या आप फ्री में कोई मनोरंजक फिल्म देखने के मूड में हैं? तो SonyLIV आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है! जी हाँ, SonyLIV पर आप कई शानदार फिल्में बिल्कुल मुफ्त में देख सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको SonyLIV पर उपलब्ध कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताएंगे। यहाँ आपको हिंदी, इंग्लिश, मराठी, तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों समेत कई विकल्प मिल जाएंगे। तो फिर देर किस बात की? आइए जानते हैं SonyLIV पर मिलने वाली उन फिल्मों के बारे में जिन्हें आप फ्री में देख सकते हैं। 

Yeh Hai Zindagi

[embedded content]

ये है जिंदगी 2015 में रिलीज़ हुई एक तेलुगु कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म एक महत्वाकांक्षी युवक, सुब्रमण्यम के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सफलता के लिए जुनूनी है। वह अपनी नौकरी और निजी जीवन में सफलता प्राप्त करता है, लेकिन धीरे-धीरे महसूस करता है कि वह जीवन में कुछ महत्वपूर्ण खो रहा है। इस खोज में, वह आनंदी नाम की एक आजाद और उत्साही लड़की से मिलता है, जो उसे जीवन का सही मतलब सिखाती है।

Dear Comrade

[embedded content]

विजय देवरकोंडा की इस फिल्म में वह एक विद्रोही लीडर हैं जो किसी का साथ नहीं देता। वहीं रश्मिका एक महत्वाकांक्षी लड़की हैं। एक बार दोनों की मुलाकात होती है और फिर वे बार-बार एक-दूसरे से टकराते रहते हैं। बाद में उनकी यह लड़ाई प्यार में बदल जाती है, लेकिन उनके अलग-अलग सपने उनके रिश्ते के लिए चुनौती बन जाते हैं।

Saaya

[embedded content]

साया फिल्म में सिनेमा के शौकीनों का एक फेसबुक ग्रुप होता है जिसमें पांच सदस्य शामिल होते हैं और वे मिलने का फैसला करते हैं। वे एक पुरानी हवेली में एक छोटी फिल्म बनाना चाहते हैं, जो अपनी रहस्यमयी गतिविधियों के लिए जाना जाता है। वहां उन्हें अजीबोगरीब चीज़ें देखने को मिलती हैं। इसके बाद वे जाने-माने मनोवैज्ञानिक जॉन डॉन बॉस्को से मदद मांगते हैं।

World Famous Lover

[embedded content]

वर्ल्ड फेमस लवर एक रोमांटिक साउथ फिल्म है जिसमें गौतम नाम का लड़का दिल टूटने के ग़म में प्रेम कहानियां लिखकर अपने दिल की बात कह रहा है, जो एक लेखक बनने वाला है। इन कहानियों को लिखते हुए वह अपने रिश्ते में की गई गलतियों को भी समझता है।

Kahani Mein Twist

[embedded content]

अगली फिल्म है ‘Kahani Mein Twist’ जिसमें एक आदिवासी व्यक्ति अपनी मंगेतर का अपहरण करने के लिए शहर की ओर जाता है। रास्ते में उसकी मुलाकात उसके प्रेमी से होती है, जो उस आदमी की योजना का पता चलने के बाद लड़की को बचाने की कोशिश करता है।

Har Din Diwali

[embedded content]

“हर दिन दिवाली” फिल्म की कहानी Sai नाम के एक लड़के की है जो चाहता है कि उसके दादा, रघु रमैया के आखिरी कुछ हफ्ते खास बन जाएं। रघु के ज्यादातर बच्चे व्यस्त हैं और उनसे मिलने नहीं आ पाते। ऐसे में, Sai की कोशिशें रघु को सुकून देती हैं।

Mr Majnu

[embedded content]

“Mr. Majnu” एक लड़के विक्की की कहानी है। वह बहुत हैंडसम है और सब लड़कियों से फ्लर्ट करता है, लेकिन कभी किसी के साथ सीरियस रिलेशनशिप में नहीं रहा। Nikki नाम की एक सीधी-सादी लड़की को विक्की से प्यार हो जाता है। बाद में विक्की को भी एहसास होता है कि वह Nikki से प्यार करने लगा है। लेकिन क्या Nikki के लिए विक्की अपनी आदतें बदल पाएगा?

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *