पेट की गर्मी से राहत पाने के लिए खाएं ये 4 फूड्स, शरीर में बनी रहेगी ठंडक


Foods To Add To Your Diet To Keep Stomach Cool: इन दिनों गर्मी की का मौसम अपने चरम पर चल रहा है। धूप और लू लगने से शरीर में कई तरह की समस्याएं जैसे सिरदर्द, बुखार और बेहोशी की समस्या हो सकती हैं। अक्सर तेज धूप और सुबह 10 से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचना चाहिए क्योंकि इस समय सूर्य की किरणों का प्रभाव बहुत तेज होता है, जिससे गर्मी लगने के साथ कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। अक्सर आपने लू लगने के बारे में सुना होगा लेकिन कई बार ज्यादा गर्मी के कारण पेट में गर्मी लगने की समस्या भी हो सकती हैं। पेट में गर्मी लगने पर व्यक्ति काफी परेशान होने के साथ कई तरह के लक्षण नजर आते हैं जैसे लूज मोशन, बदहजमी और पेट फूलना। इस तरह के लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। साथ ही पेट की गर्मी को शांत करने के लिए कुछ फूड्स का सेवन किया जा सकता है। ये फूड्स पेट में ठंडक बढ़ाते है और शरीर को भी स्वस्थ रखते हैं। SAAOL Heart Center Doctor Bimal Chhajer ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वह पेट की गर्मी से राहत पाने के लिए फूड्स के बारे में बता रहे हैं।

1. खीरा

गर्मी में खीरा स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। खीरा शरीर के लिए ठंडा होने के साथ ये बॉडी को हाइड्रेट भी रखता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन सी पाया जाता हैं। इसके सेवन से पेट को ठंडक मिलेगी।

 

2. दही

पेट की गर्मी से राहत पाने के लिए दही का सेवन भी किया जा सकता है। दही में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन डी पाया जाता हैं। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होने के साथ पेट को ठंडक मिलती है। दही डाइजेशन को ठीक करने के साथ शरीर को स्वस्थ रखता है।

curd

3. पुदीना

गर्मी में पुदीना के सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। पुदीना की तासीर ठंडी होने के साथ इसके सेवन से पेट की गर्मी दूर होती है। पेट की गर्मी से राहत पाने के लिए पुदीना के पानी बनाकर पीया जा सकता है। पुदीना के सेवन से बदहजमी, गैस और पेट से जुड़ी समस्या कम होती है।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में दूध में डालकर खाएं ये 5 ड्राई फ्रूट्स, हड्डियां होंगी मजबूत

4. सौंफ

पेट की गर्मी से राहत पाने के लिए सौंफ का सेवन भी फायदेमंद रहता है। आप इसको पानी में उबालकर या ऐसे ही चबाकर खा सकते हैं। सौंफ की तासीर ठंडी होती है और ये पेट से जुड़ी समस्या को कम करती हैं। सौंफ में फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन डी पाया जाता है।

पेट की गर्मी के लक्षण

  • पेट में दर्द
  • मरोड़
  • लूज मोशन
  • पेट फूलना
  • गैस
  • बदहजमी

पेट की गर्मी से राहत पाने के लिए इन फूड्स को खाया जा सकता है। हालांकि, पेट में गर्मी होने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।

All Image Credit- Freepik


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *