भारत के खिलाफ मिली हार के बाद श्रीलंका ने पूरे क्रिकेट बोर्ड को कर दिया बर्खास्त
खेलकूद
10:29 am
विश्व कप 2023 में श्रीलंका क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। उन्होंने 7 में से केवल 2 मैच जीते हैं। उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 302 रन से बड़ी हार का सामना भी करना पड़ा था।
इस शर्मनाक हार के बाद अब श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने सोमवार को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) को ही बर्खास्त कर दिया है। बोर्ड पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगे थे।
अर्जुन रणतुंगा नए अंतरिम बोर्ड के अध्यक्ष होंगे।
खेल मंत्री के कार्यालय से आया बयान
रणसिंघे के कार्यालय ने एक बयान बयान में कहा, “खेल ने श्रीलंका क्रिकेट के लिए एक अंतरिम समिति का गठन किया है। इस 7 सदस्यीय पैनल में एक सेवानिवृत्त सर्वोच्च न्यायालय न्यायाधीश और एक पूर्व बोर्ड अध्यक्ष भी शामिल हैं। यह कदम बोर्ड के दूसरे सबसे बड़े अधिकारी और सचिव मोहन डी सिल्वा के पद छोड़ने के एक दिन बाद लिया गया है।”
भारत के खिलाफ मिली हार के बाद श्रीलंका के लोगों में काफी गुस्सा था।