तारा से ब्रेकअप के बाद आदर जैन को मिला नया प्यार, करोड़ों में नीलाम हुई माइकल जैक्सन की जैकेट..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें


बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद एक्टर आदर जैन को नया प्यार मिल गया है। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर फैंस को अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा जैन से इंट्रोड्यूस करवाया है। वहीं, ‘किंग ऑफ पॉप’ कहे जाने वाले माइकल जैक्सन भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अक्सर उनके काम के चर्चे होते रहते हैं। हाल ही में दिवंगत पॉप स्टार की एक जैकेट नीलाम हुई, जो करोड़ों में बिकी है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें…

मृणाल संग डेटिंग की खबरों पर बादशाह ने तोड़ी चुप्पी

फिल्मी गलियारों में आए दिन स्टार्स के रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में रहती हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी की दीवाली पार्टी में एक नई डेटिंग रूमर ने जन्म लिया। दरअसल, पार्टी में रैपर-सिंगर बादशाह एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का हाथों में हाथ थामे नजर आए। दोनों को साथ देख कयास लगाए जाने लगे कि वो एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं, हाल ही में रैपर ने खुद मृणाल के साथ अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है और लोगों की गलतफहमी को दूर किया है।

ससुर सुनील शेट्टी ने केएल राहुल के शतक जड़ने के बाद की जमकर तारीफ 

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के पति और क्रिकेटर केएल राहुल न सिर्फ परफेक्ट पति, बेटे और दामाद है, बल्कि वह पूरे देश का गर्व हैं। एक्टर सुनील शेट्टी हर वक्त अपने दामाद केएल राहुल के दीवाने रहते हैं। हाल ही में जब वर्ल्ड कप 2023 में अथिया के पति ने नाबाद शतक जड़ा तो पूरे देश के साथ सुनील शेट्टी खुशी से झूम उठे। वहीं, अब सुनील शेट्टी ने दामाद की इस बेहतरीन बल्लेबाजी पर रिएक्ट किया है।

 विदेशी धरती पर प्रियंका ने देसी अंदाज में मनाई दीवाली 

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही सिंगर निक जोनस संग शादी करके विदेश में बस गई हैं, लेकिन वह भारतीय संस्कृति और इसके त्योहारों को भूली नही हैं। वह विदेश की धरती पर रहकर भी हर भारतीय त्योहार पूरे उल्लास से मनाती नजर आती हैं। इस बार प्रियंका ने दीवाली भी अपने पति और फ्रेंड्स संग देसी अंदाज में मनाई, जिसकी तस्वीरें हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

Children’s Day पर अजय देवगन ने बेटे युग संग शेयर की दिल छू लेने वाली तस्वीर

अजय देवगन बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से एक अलग पहचान बनाई है। इसके साथ ही वह  बेहद निजी इंसान हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ को लोगों के साथ शेयर करना ज्यादा पसंद नहीं करते। हालाँकि, जब वह ऐसा करते हैं तो यह कुछ ही समय में वायरल हो जाता है। वहीं, आज उन्होंने बेटे युग के साथ एक खास तस्वीर शेयर कर उसे बाल दिवस (Children’s Day) की शुभकामनाएं दी हैं।

तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद आदर जैन को मिला नया प्यार 

एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने पिछले कुछ दिनों बॉयफ्रेंड आदर जैन संग अपने ब्रेकअप का ऐलान किया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो किसी के रिलेशनशिप में नहीं हैं। वहीं, तारा से अलग होने के बाद लगता है आदर जैन को नया प्यार मिल गया है। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर फैंस को अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा जैन से इंट्रोड्यूस करवाया है।

राघव जुयाल संग बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन करने की खबरों के बीच शहनाज का पोस्ट 

एक्ट्रेस शहनाज गिल इन दिनों मायानगरी की चकाचौंध से दूर पहाड़ों की सैर कर रही हैं। इसी बीच वह हाल ही में बद्रीनाथ दर्शन करने पहुंची, जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर कीं। वहीं, दूसरी ओर राघव जुयाल भी बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन करने पहुंचे हुए हैं। ऐसे में शहनाज बचते बचाते राघव संग मंदिर के दर्शन करने को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इन सब खबरों के बीच एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर अप्रत्यक्ष रूप से लोगों को जवाब दिया है।

रानी मुखर्जी की तस्वीर लेते घायल हुआ फोटोग्राफर, एक्ट्रेस ने अपनी कार से पहुंचाया हॉस्पिटल 

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस होने के साथ ही अपने हेल्पिंग जेस्चर के लिए भी जानी जाती हैं। कई दफा उन्हें लोगों के लिए परेशान होते और उनकी मदद करते हुए देखा गया है। अब हाल ही में दीवाली पार्टी में रानी की तस्वीर लेने के प्रयास में एक फोटोग्राफर घायल हो गया, जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी कार भेजकर उस शख्स की मदद की। अब एक्ट्रेस की इस दरियादिली की फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं।

डीप नेक ब्लैक गाउन में दीपिका पादुकोण का कातिलाना फोटोशूट 

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट गॉर्जियस एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने काम के साथ-साथ लुक्स को लेकर खूब चर्चा बटोरती हैं। हाल ही में दिवा ने फेमस मैगजीन वोग के लिए फोटोशूट करवाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

माइकल जैक्सन की 39 साल पुरानी जैकेट हुई नीलाम 

‘किंग ऑफ पॉप’ कहे जाने वाले माइकल जैक्सन भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अक्सर उनके काम के चर्चे होते रहते हैं। माइकल के गानों और आइकॉनिक डांस को आज भी लोगों द्वारा खूब याद किया जाता है। हाल ही में दिवंगत हीरों एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, पॉप स्टार की एक जैकेट नीलाम हुई, जो करोड़ों में बिकी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *