आज का वृश्चिक राशि का राशिफल 18 नवंबर 2023: आज अधूरे काम होंगे पूरे, भागदौड़ भरा रहेगा दिन


Scorpio Horoscope Today, 18 November 2023:
आज वृश्चिक राशिवालों का करियर :
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापारिक कार्यो में भागा दौड़ी को दर्शाने वाला रहेगा। लेकिन, आज आप अपने सभी अधूरे काम पूरे करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर काम धंधे से सम्बंधित कार्यो में दिनभर भाग दौड़ की स्थिति किसी ना किसी काम को लेकर बनी रहेगी। कम्युनिकेशन आधारित कामो में अच्छा काम होता देखा जा सकता है। मीडिया से जुड़े कामो में भाग दौड़ एवं अधिक जिम्मेदारी का भाव देखा जायेगा। नौकरी पेशा वर्ग में कुछ कर्मचारियो का स्थानांतरण भी देखा जा सकता है।

आज वृश्चिक राशिवालों का पारिवारिक जीवन :
घर परिवार में खुशहाली देखी जाएगी। सभी सदस्य एक दूसरे का हाथ बटाते देखे जाएंगे। कोई ना मनोरंजन संबंधित कार्यक्रम भी चलता देखा जा सकता है। साथ ही आज आपको ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है। आज शाम के समय आप अपने किसी करीबी रिश्तेदार से मिलकर बहुत प्रसन्न होंगे।

आज आपकी सेहत :
सर्वाइकल के दर्द की समस्या हो सकती है। भुजंग आसन करना अत्यंत ही लाभकारी और प्रभावशाली हो सकता है।

आज वृश्चिक राशि के उपाय :
हनुमान चालीसा का पाठ करने से किसी न किसी रूप में लाभ अवश्य ही मिलता प्रतीत होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *