Kaithal News: धोखाधड़ी से कार नाम करवाने के मामले में आरोपी को पकड़ा


संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। धोखाधड़ी से कार नाम करवाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जांच करते हुए सिविल लाइन पुलिस के एसआई कुलविंद्र सिंह की टीम ने करते हुए कवारतन निवासी आरोपी राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव कवारतन निवासी कश्मीर सिंह ने शिकायत दी थी कि उसके बेटे दलेर सिंह ने साल 2011 में ढाणी बिजा लंबा गांव अलायकी जिला फतेहाबाद निवासी महेंद्र से साल 2010 मॉडल बोलेरो कार खरीदी थी। उस समय दलेर सिंह के नाम गाड़ी के कागजात करवा लिए गए थे। साल 2017 में उसके बेटे दलेर सिंह की मृत्यु हो गई थी। आरोपी भूपेंद्र व राजेंद्र उसे परेशान कर रहे है और उससे बिना किसी कारण के पैसे मांग रहे है।

पैसे देने से मना किया तो आरोपियों ने धमकी दी है कि उससे गाड़ी छीनकर ले जाएंगे और उसके परिजन को जान से

मार देंगे।

पीड़ित के मुताबिक, आरोपी कहते हैं कि यह गाड़ी उनके नाम हो चुकी है। उसने इस बारे में आरटीआई लगाई तो उसे मामले के बारे में जानकारी मिली। आरोपियों ने दोबारा से साल 2021 में फतेहाबाद एसडीएम कार्यालय की वाहन पंजीकरण शाखा से गाड़ी का अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करवा लिया था। उसके बाद उसे कैथल कार्यालय में भी पंजीकरण करवा लिया है। आरोपियों ने दोनों जगहों पर फर्जी कागजात लगाकर ऐसा कार्य किया है। अब आरोपी कह रहे हैं कि उनकी राजनीतिक पहुंच है और उससे गाड़ी भी ले जाएंगे। इस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *