
धनबाद2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
धनबाद |झारखंड अंडर-16 टीम में धनबाद के रुद्र शर्मा व सिद्धार्थ सिन्हा जगह बनाने में सफल रहे हैं। वहीं कुणाल कुमार सिंह को स्टैंड बाई में रखा गया है। यह टीम पुणे में विजय मर्चेंट ट्राफी में भाग लेगी। धनबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार और महासचिव उत्तम विश्वास ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है।