UP Weather: बरेली में लुढ़का तापमान, बारिश से बढ़ेगी ठिठुरन, जानिए मौसम का हाल


लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले एक दिन बाद यानी 27 नवंबर को प्रदेश का मौसम पूरी तरह से बदल सकता है। इस अवधि में कई हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती है। उधर न्यूनतम तापमान धीरे धीरे गिरता ही जा रहा है। इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 8℃ के आसपास पहुंच गया है। शुक्रवार को बरेली में सबसे कम 8.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है। मेरठ में न्यूनतम तापमान 10℃ के नीचे ही दर्ज किया गया है।

शनिवार को प्रदेश में मौसम को लेकर कोई ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 25 नवंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

इसके अगले दिन यानी 27 नवंबर प्रदेश का मौसम पूरी तरह से बदलने की पूरी संभावना है। इस अवधि में पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कई जगहों पर बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने की उम्मीद जताई गई है। इसके बाद 28, 29 और 30 नवंबर को फिर से प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है।

इसके साथ ही मेरठ में 9.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा है। जबकि अयोध्या में 10.5℃, शाहजहांपुर में 10.8 ℃, कानपुर शहर में 10.8℃, फुरसतगंज में 10.8℃, नजीबाबाद में 11.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं अलीगढ़ में 12.6℃, मुजफ्फरनगर में 12.0℃, हमीरपुर में 12.2℃, औराई में 12.6℃, झांसी में 13.5℃, सुल्तानपुर में 11.4℃, बलिया में 12.5℃, वाराणसी में 13.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *